ब्रेकिंग न्यूज़:पानीपत में म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर से ₹5 लाख की लूट,VIDEO10 बदमाशों ने भरे बाजार की वारदात, दूसरी पॉलिथीन में रखे ₹3 लाख बचे

ब्रेकिंग न्यूज़:पानीपत में म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर से ₹5 लाख की लूट,VIDEO10 बदमाशों ने भरे बाजार की वारदात, दूसरी पॉलिथीन में रखे ₹3 लाख बचे

पानीपत में सोमवार देर शाम म्यूचुअल फंड निवेश का काम करने वाले इन्वेस्टर सौरभ पर 8 से 10 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने सौरभ पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से वार किए और उनके पास मौजूद नकदी में से करीब पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के दौरान आसपास के लोगों के एकत्र होने पर बदमाश कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पता चला कि सौरभ की कार में दूसरी पॉलिथीन में 3 लाख रुपए और रखे थे, जो बच गए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *