बेतिया में मंगलवार सुबह एक यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 6 यात्री घायल हो गए। यह बस मैनाटाड़ के पिड़ारी से बेतिया आ रही थी। हादसा पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास हुआ। बस पलटने के बाद यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मैनाटाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मौके पर लगी भीड़ को हटाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। 20 यात्रियों को लेकर बेतिया आ रही थी बस यह यात्री बस पिड़ारी से करीब 20 यात्रियों को लेकर बेतिया जा रही थी। तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से साइड लेने के दौरान बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने से कई यात्री अंदर फंस गए। हादसे में पुरैनिया गांव की सलमुन नेशा, सकरौल की फूलपति देवी, मैनाटाड़ की रंजना देवी, पिपरपाती की सलामुन खातुन, शहाबुद्दीन मियां और जमीला खातुन घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे बाकी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायल यात्रियों को मैनाटाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी चिकित्सक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में किसी अन्य यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद बस चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बेतिया में मंगलवार सुबह एक यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 6 यात्री घायल हो गए। यह बस मैनाटाड़ के पिड़ारी से बेतिया आ रही थी। हादसा पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास हुआ। बस पलटने के बाद यात्रियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की जानकारी मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मैनाटाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मौके पर लगी भीड़ को हटाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। 20 यात्रियों को लेकर बेतिया आ रही थी बस यह यात्री बस पिड़ारी से करीब 20 यात्रियों को लेकर बेतिया जा रही थी। तिलंगही बहुअरवा स्कूल के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से साइड लेने के दौरान बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने से कई यात्री अंदर फंस गए। हादसे में पुरैनिया गांव की सलमुन नेशा, सकरौल की फूलपति देवी, मैनाटाड़ की रंजना देवी, पिपरपाती की सलामुन खातुन, शहाबुद्दीन मियां और जमीला खातुन घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस में फंसे बाकी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायल यात्रियों को मैनाटाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी चिकित्सक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में किसी अन्य यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद बस चालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

