औरंगाबाद में पुलिस से जबरन छुड़ाया मवेशी लदा वाहन:ईंट-पत्थर चलाने का भी आरोप, कई हिरासत में; अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

औरंगाबाद में पुलिस से जबरन छुड़ाया मवेशी लदा वाहन:ईंट-पत्थर चलाने का भी आरोप, कई हिरासत में; अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

औरंगाबाद के दाउदनगर के पिराहीबाग इलाके में गौकशी और अवैध रूप से मवेशियों को लाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच करने पहुंची पुलिस को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब जांच के लिए जब्त किए गए मवेशी लदे वाहन को भीड़ ने कथित तौर पर जबरन छुड़ा लिया। घटना के दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शिकायत पर पहुंची थी पुलिस, वाहन जब्त कर कागजात की जांच शुरू जानकारी के मुताबिक, वरीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि पिराहीबाग इलाके में कुछ पशु कारोबारियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से लाया गया है और गौकशी की तैयारी की जा रही है। सूचना के बाद दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मवेशी लदे एक वाहन को जब्त कर लिया। वाहन और उसमें मौजूद मवेशियों से संबंधित कागजात की जांच की जा रही थी। सैकड़ों की भीड़ जुटी, हंगामे के बीच वाहन छुड़ाने का आरोप पुलिस द्वारा वाहन की जांच किए जाने के दौरान आसपास के ग्रामीण और पशु कारोबार से जुड़े लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशी लदे वाहन को रोक दिया और उसे छुड़ाने का प्रयास शुरू कर दिया। पशु कारोबार से जुड़े लोगों का कहना था कि उनके पास मवेशियों से संबंधित आवश्यक कागजात मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच के लिए वाहन और मवेशियों को जब्त कर कागजात की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया और पुलिस की मौजूदगी में ही वाहन को कथित रूप से जबरन छुड़ाकर ले जाने की बात सामने आई है। कुछ लोग हिरासत में, बाकी की तलाश में छापेमारी पुलिस के अनुसार, इस दौरान भीड़ की ओर से ईंट-पत्थर से हमला किए जाने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। एसडीपीओ चंद्र भूषण ने बताया,’मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।’ सुबह से पुलिस की छापेमारी, आरोपितों की तलाश तेज घटना के बाद मंगलवार की सुबह से ही पिराहीबाग इलाके में पुलिस की व्यापक छापेमारी शुरू कर दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र भूषण के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में पहुंचा। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन या सामान को जबरन छुड़ाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश को गंभीरता से लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौके पर मौजूद थे और उनकी क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद के दाउदनगर के पिराहीबाग इलाके में गौकशी और अवैध रूप से मवेशियों को लाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच करने पहुंची पुलिस को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब जांच के लिए जब्त किए गए मवेशी लदे वाहन को भीड़ ने कथित तौर पर जबरन छुड़ा लिया। घटना के दौरान पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शिकायत पर पहुंची थी पुलिस, वाहन जब्त कर कागजात की जांच शुरू जानकारी के मुताबिक, वरीय अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि पिराहीबाग इलाके में कुछ पशु कारोबारियों द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से लाया गया है और गौकशी की तैयारी की जा रही है। सूचना के बाद दाउदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मवेशी लदे एक वाहन को जब्त कर लिया। वाहन और उसमें मौजूद मवेशियों से संबंधित कागजात की जांच की जा रही थी। सैकड़ों की भीड़ जुटी, हंगामे के बीच वाहन छुड़ाने का आरोप पुलिस द्वारा वाहन की जांच किए जाने के दौरान आसपास के ग्रामीण और पशु कारोबार से जुड़े लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों ने पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशी लदे वाहन को रोक दिया और उसे छुड़ाने का प्रयास शुरू कर दिया। पशु कारोबार से जुड़े लोगों का कहना था कि उनके पास मवेशियों से संबंधित आवश्यक कागजात मौजूद हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच के लिए वाहन और मवेशियों को जब्त कर कागजात की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंगामा शुरू हो गया और पुलिस की मौजूदगी में ही वाहन को कथित रूप से जबरन छुड़ाकर ले जाने की बात सामने आई है। कुछ लोग हिरासत में, बाकी की तलाश में छापेमारी पुलिस के अनुसार, इस दौरान भीड़ की ओर से ईंट-पत्थर से हमला किए जाने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, घटना में किसी पुलिसकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। एसडीपीओ चंद्र भूषण ने बताया,’मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।’ सुबह से पुलिस की छापेमारी, आरोपितों की तलाश तेज घटना के बाद मंगलवार की सुबह से ही पिराहीबाग इलाके में पुलिस की व्यापक छापेमारी शुरू कर दी गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्र भूषण के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में पहुंचा। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार, दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन या सामान को जबरन छुड़ाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश को गंभीरता से लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौके पर मौजूद थे और उनकी क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *