बैतूल शहर और जिले के कई इलाकों में 8 और 9 सितंबर को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 8 सितंबर को बैतूल शहर के 11 केवी रामनगर फीडर पर काम होगा, जबकि 9 सितंबर को सारणी के 220 केवी EHV सबस्टेशन और नगरपालिका फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। 8 सितंबर को इन इलाकों में कटौती बैतूल शहर जोन-1 के मुताबिक, कोसमी उपकेंद्र से जुड़े रामनगर फीडर का मेंटेनेंस मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस दौरान रामनगर, गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, उदय परिसर, डॉन बास्को और खकरा जामठी समेत आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। 9 सितंबर को सारणी क्षेत्र में सुबह एक घंटे बिजली बंद सारणी के 220 केवी EHV सबस्टेशन में 9 सितंबर को जरूरी रखरखाव किया जाएगा। 33 केवी के तीनों फेस और 33 केवी मेन बस स्पान बदले जाएंगे। इसके अलावा 40 एमवीए ट्रांसफार्मर नंबर-1 के 33 केवी इनकमिंग मेन बस आइसोलेटर को भी बदला जाएगा। इस काम के चलते सुबह 9 से 10 बजे तक 33 केवी घोड़ाडोंगरी और पाथाखेड़ा फीडर बंद रहेंगे। घोड़ाडोंगरी, कान्हावाड़ी, सलैया, कोयलारी, जुवाड़ी, रानीपुर, आमढ़ना, छुरी, दुदावानी, बिसलदेही, भोपाली, अर्जन गोधरी, जांगड़ा, अनकावाड़ी, हिरावाड़ी, चोपना, दुर्गापुर, बादलपुर, हीरापुर, पुंजी, नयनपुर, पाथाखेड़ा, मोरडोंगरी और सतपुड़ा क्षेत्र समेत आसपास के गांव प्रभावित होंगे। शाम 4 से 5 बजे नगरपालिका क्षेत्र में कटौती 9 सितंबर को ही शाम 4 से 5 बजे तक 33 केवी नगरपालिका फीडर भी बंद रहेगा। इस दौरान नगरपालिका क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है। कंपनी के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर कटौती का तय समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

