बैतूल के कई इलाकों में 27 सितंबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी के सबस्टेशन में मेंटेनेंस और पीडब्ल्यूडी विभाग के पोल शिफ्टिंग के काम के चलते कटौती की जाएगी। टाउन-1 और टाउन-2 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। टाउन-2 फीडर से जुड़े इन इलाकों में कटौती लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, कारगिल चौक, बारस्कर कॉलोनी, इंदिरा वार्ड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, कोठी बाजार, कंपनी गार्डन, आजाद वार्ड, गर्ल्स कॉलेज, वीवीएम कॉलेज, तल्लैया मोहल्ला, अंबेडकर चौक, राठी अस्पताल, ड्रीम होम्स कॉलोनी और नेहरू पार्क सहित आसपास के इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी। इन क्षेत्रों में लिंक रोड बनाने का काम चल रहा है। पोल शिफ्टिंग में देरी के कारण सड़क निर्माण में भी देरी हो रही है। टाउन-1 फीडर से जुड़े क्षेत्र टाउन-1 फीडर के कोर्ट परिसर, पेट्रोल पंप, पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस कंट्रोल रूम, जिला पंचायत, ट्राइबल कार्यालय, एमपीईबी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, सर्किट हाउस, कर्मचारी भवन और गर्ल्स हॉस्टल सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। शहर जोन-2 के बिजली कंपनी प्रबंधक ने बताया कि कटौती मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग के लिए की जा रही है। जरूरी होने पर कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है।

