नरसिंहपुर जिले की सिंहपुर चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम एक कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर बड़गुवा गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी करते एक आरोपी को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी में बनी 105 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
जब्त शराब और बाइक की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है।
चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत मेहरा के रूप में हुई है। वह बड़गुवा गांव का रहने वाला है और सीताराम मेहरा का बेटा है। वह सिंहपुर चौकी, थाना स्टेशनगंज इलाके का निवासी है।
पुलिस अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार नजर रख रही है। इसके लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

