अररिया जिले के बैजनाथपुर गांव में गुरुवार को बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों को बदलने की दिशा में विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में शमशेर मंसूरी, इकराम आलम, खलील मंसूरी, अनवर मंसूरी, मो. दाऊद आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की। अररिया जिले के बैजनाथपुर गांव में गुरुवार को बिजली व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों को बदलने की दिशा में विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में शमशेर मंसूरी, इकराम आलम, खलील मंसूरी, अनवर मंसूरी, मो. दाऊद आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की।

