बेलगड़िया टाउनशिप में बच्चा पाइप के अंदर फंसा:खेलते-खेलते पाइप में चला गया, खुले मैदान में रखे हैं हजारों पाइप

बेलगड़िया टाउनशिप में बच्चा पाइप के अंदर फंसा:खेलते-खेलते पाइप में चला गया, खुले मैदान में रखे हैं हजारों पाइप

धनबाद के बलियापुर स्थित बेलगड़िया टाउनशिप में शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया। यहां खेलते समय एक बच्चा पानी सप्लाई के लिए रखे पाइप के अंदर फंस गया। बच्चे की पहचान आयुष के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम डब्लू शर्मा है। पाइप में फंसने के बाद बच्चा बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद आयुष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, खुले मैदान में बड़ी संख्या में पाइप रखे होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। खेलते-खेलते पाइप में चला गया था आयुष जानकारी के अनुसार, बेलगड़िया टाउनशिप में दामोदर नदी से पानी की सप्लाई के लिए हजारों पाइप मैदान में रखे गए हैं। शनिवार रात आयुष खेल रहा था। इसी दौरान वह एक पाइप के अंदर चला गया और वहीं फंस गया। बाहर निकलने में परेशानी होने पर उसने मदद के लिए आवाज लगाई। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, पाइप के अंदर फंसे बच्चे को बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीण और पुलिसकर्मी बच्चे को सुरक्षित निकालने में जुट गए। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर निकाला बेलगड़िया टीओपी प्रभारी एमडी इरफान अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया। पाइप हटाने के लिए एक गाड़ी भी मंगाई गई थी। इसका इस्तेमाल पाइप को हटाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाना था। हालांकि, गाड़ी की मदद से पाइप हटाने की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने काफी प्रयास के बाद आयुष को बाहर निकाल लिया। बच्चे के सुरक्षित निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *