पश्चिम चंपारण में मंगलपुर-गोपालगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आठ साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसा बरियारपुर चेकपोस्ट के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान बरियारपुर वार्ड नंबर सात निवासी नंदकिशोर राम के बेटे नंदन कुमार (8) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने मंगलपुर-गोपालगंज मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। CCTV से स्कॉर्पियो की तलाश पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके। पश्चिम चंपारण में मंगलपुर-गोपालगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आठ साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसा बरियारपुर चेकपोस्ट के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान बरियारपुर वार्ड नंबर सात निवासी नंदकिशोर राम के बेटे नंदन कुमार (8) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने मंगलपुर-गोपालगंज मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नौतन थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। CCTV से स्कॉर्पियो की तलाश पुलिस फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।

