पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया शेख टोली, वार्ड संख्या 3 से तीन नाबालिग सहेलियां लापता हो गई हैं। ये तीनों 21 अक्टूबर को मझौलिया का दशहरा मेला देखने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिससे परिजनों को चिंता है। लापता लड़कियों की पहचान अभिमन्यु राम की बेटी मनीषा कुमारी (16), बलिराम की बेटी अंशु कुमारी(12) और अकबर साई की बेटी अफसाना खातून(15) के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में सहेलियां हैं। मनीषा की मां अनिता देवी ने बताया कि वो घर से 12 बजे निकली थी। उस समय मैं घर पर नहीं थी। शाम तक जब वो वापस नहीं आई तो हमलोग उसकी तलाश शुरू किए। 4 बार मेले में जाकर उसे ढूंढे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दामाद के साथ मैं उसे खोजने मझौलिया स्टेशन भी गई लेकिन वहां से भी हमें कोई जानकारी नहीं मिली। मझौलिया थाने में हमलोगों ने आवेदन दिया है। पुलिस ने बोला है उन्हें लोकेशन का पता चल गया है। लापता लड़कियों की तस्वीरें…. 3 दिन से लापता है बेटी अंशु की मां रीता देवी ने बताया कि आज तीन दिन हो गया बेटी के गायब हुए। घर से बोलकर निकली थी, मेला देखने जा रहे हैं । पुलिस को हमलोगों ने आवेदन दिया हैं। पुलिस कह रही हैं कि कुछ पैसा लगेगा लोकेशन जांच कर रहे है। पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप तीनों नाबालिक सहेलियों के परिजनों ने मझौलिया थाने के पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़कियों को ढूंढने के लिए हम लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। हमलोग गरीब परिवार के लोग हैं, कहां से पैसा देंगे कि हमारी बेटिया सुरक्षित घर वापस आए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम ने बताया कि किसी परिजन से पैसे की मांग नहीं की जाती हैं। अगर ऐसी बात है, तो जो व्यक्ति पैसे की मांग किए होंगे उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों की लोकेशन कर ली गई ट्रेस मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लड़कियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। पुलिस उन्हें जल्द सुरक्षित बरामद करने की कोशिश कर रही है। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया शेख टोली, वार्ड संख्या 3 से तीन नाबालिग सहेलियां लापता हो गई हैं। ये तीनों 21 अक्टूबर को मझौलिया का दशहरा मेला देखने घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, जिससे परिजनों को चिंता है। लापता लड़कियों की पहचान अभिमन्यु राम की बेटी मनीषा कुमारी (16), बलिराम की बेटी अंशु कुमारी(12) और अकबर साई की बेटी अफसाना खातून(15) के रूप में हुई है। ये तीनों आपस में सहेलियां हैं। मनीषा की मां अनिता देवी ने बताया कि वो घर से 12 बजे निकली थी। उस समय मैं घर पर नहीं थी। शाम तक जब वो वापस नहीं आई तो हमलोग उसकी तलाश शुरू किए। 4 बार मेले में जाकर उसे ढूंढे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दामाद के साथ मैं उसे खोजने मझौलिया स्टेशन भी गई लेकिन वहां से भी हमें कोई जानकारी नहीं मिली। मझौलिया थाने में हमलोगों ने आवेदन दिया है। पुलिस ने बोला है उन्हें लोकेशन का पता चल गया है। लापता लड़कियों की तस्वीरें…. 3 दिन से लापता है बेटी अंशु की मां रीता देवी ने बताया कि आज तीन दिन हो गया बेटी के गायब हुए। घर से बोलकर निकली थी, मेला देखने जा रहे हैं । पुलिस को हमलोगों ने आवेदन दिया हैं। पुलिस कह रही हैं कि कुछ पैसा लगेगा लोकेशन जांच कर रहे है। पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप तीनों नाबालिक सहेलियों के परिजनों ने मझौलिया थाने के पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़कियों को ढूंढने के लिए हम लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। हमलोग गरीब परिवार के लोग हैं, कहां से पैसा देंगे कि हमारी बेटिया सुरक्षित घर वापस आए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम ने बताया कि किसी परिजन से पैसे की मांग नहीं की जाती हैं। अगर ऐसी बात है, तो जो व्यक्ति पैसे की मांग किए होंगे उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों की लोकेशन कर ली गई ट्रेस मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लड़कियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। पुलिस उन्हें जल्द सुरक्षित बरामद करने की कोशिश कर रही है।

