बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता,तेज बहाव में बहा:ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया, पिता लापता; फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी

बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता,तेज बहाव में बहा:ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया, पिता लापता; फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी

हमीरपुर के मौदहा में शनिवार शाम श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बच्चा तेज बहाव में बह गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी बहाव की चपेट में आ गए। बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बच्चे और उसे बचाने पहुंचे एक ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पिता की तलाश में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। बकरियां चराकर लौट रहे थे पिता-पुत्र घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव के पास हुई। गांव निवासी 45 वर्षीय डगरु उर्फ रामकिशोर अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ गांव के पास बकरियां चराने गए थे। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में श्याम नाले पर बने रपटे को पार करते समय मोहित का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने नाले में कूदे पिता बेटे को पानी में बहता देखकर रामकिशोर ने उसे बचाने के लिए तुरंत नाले में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव में वह भी बहने लगे। पिता को पानी में बहता देख मोहित जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद गनेशा कुशवाहा भी मदद के लिए पानी में उतर गए। तेज बहाव के कारण वह भी पानी की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने बच्चे और एक व्यक्ति को बचाया शोर सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मोहित और गनेशा कुशवाहा को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, तब तक रामकिशोर तेज बहाव में बहकर काफी दूर चले गए थे। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी घटना की सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू की गई है। तेज बहाव और पानी अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। घटना के बाद उरदना गांव में रामकिशोर के परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *