डूंगरपुर में एक महीने बाद हुई बरसात:शाम को तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

डूंगरपुर में एक महीने बाद हुई बरसात:शाम को तेज बारिश से सड़कों पर बहा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

डूंगरपुर में एक महीने के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम को बरसात हुई। आधे घंटे तक बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे दिनभर की तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। जिले में रविवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को डूंगरपुर जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। सुबह से आसमान साफ था और सूरज की तेज किरणों से गर्मी व उमस बढ़ गई थी। दोपहर में डूंगरपुर शहर के आसपास के गांवों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम 4 बजे के बाद शहर में घने काले बादल छा गए। पहले हल्की रिमझिम शुरू हुई, फिर बूंदाबांदी और तेज बरसात हुई। आधे घंटे तक बादलों की तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया और दिन में भी अंधेरा छा गया। दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले एक महीने से बारिश की कमी से सूख रही फसलों को भी नया जीवन मिला है। हालांकि, किसान और लोग अभी भी अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। रविवार को भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *