बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने किया सुसाइड:संभल में जहर खाकर दी जान, मां ने दर्ज कराया था FIR

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने किया सुसाइड:संभल में जहर खाकर दी जान, मां ने दर्ज कराया था FIR

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत अमरोहा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी थी और आरोपी को जल्द ही सजा सुनाई जानी थी। ग्रामीणों के अनुसार, संजय प्रजापति ने रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव में ट्यूबवेल पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे संभल के चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अमरोहा रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच अमरोहा के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मई 2025 में दर्ज हुई थी रिपोर्ट संजय पर करीब सवा साल पहले अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पीड़िता की मां ने 23 मई 2025 को पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रहने लगी थी। परिजनों के मुताबिक, मामले में न्यायालय में ट्रायल पूरा हो चुका था और आरोपी को जल्द सजा सुनाए जाने की उम्मीद थी। करीब 15 दिन पहले उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से नोटिस भी मिला था। बताया जा रहा है कि मामले में समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन पीड़िता और उसके परिवार ने समझौता करने से इनकार कर दिया और मुकदमे में लगातार पैरवी करते रहे। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव अमरोहा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद सोमवार रात करीब आठ बजे शव गांव पहुंचा। हालांकि, पीड़िता, उसकी मां और भाई-बहन अंतिम संस्कार के लिए गांव नहीं पहुंचे। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि संजय की मौत जहरीला पदार्थ खाने के बाद अमरोहा के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इंटरमीडिएट की छात्रा थी पीड़िता घटना के समय पीड़िता मुरादाबाद जनपद की नगर पंचायत महमूदपुर माफी स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता पर लगे आरोपों के बाद से परिवार की स्थिति भी प्रभावित हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *