बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की:बस्ती में हंसिए से गर्दन पर किए कई वार, आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की:बस्ती में हंसिए से गर्दन पर किए कई वार, आपत्तिजनक हालत में देख लिया था

बस्ती जिले में एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव के पास हुई, जहां पिता का शव नहर किनारे मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। रमवापुर गांव निवासी 50 वर्षीय कृष्णा अपनी नाबालिग छोटी बेटी को खोजते हुए घर से लगभग 100 मीटर दूर बभरौली गांव के समीप नहर किनारे पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार, कृष्णा ने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बेटी और उसके प्रेमी ने हंसिए से कृष्णा की गर्दन और शरीर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद बेटी मौके से फरार हो गई। मृतक के भाई काशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बकरी चराने निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर कृष्णा उसे खोजने निकले थे, जिसके बाद देर रात उनकी हत्या कर दी गई। छावनी थाना एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *