बेगूसराय में पिछले दो महीने में तीन लाशें मिली हैं, जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन तीनों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। तीनों लाशें बेगूसराय के अलग-अलग जगहों पर सुनसान इलाके में झाड़ियों, गड्ढों से बरामद की गई है। बेगूसराय एसपी ने इन लाशों के संबंध में सुराग देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। सबसे ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार को गुप्ता बांध के नीचे दो फीट पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव बिछावन में लिपटा हुआ था और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। गड्ढे में बरसात का करीब दो फीट पानी जमा था। शव को पूरी तरह से चादर और बिछावन में लपेटकर फेंका गया था। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष क्रांति रमन और एसआई नीरज कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला के दोनों हाथों में लगी थी मेहंदी, एक हाथ में रक्षासूत्र, दूसरे में काला धागा 25-26 वर्ष की मृतका के गले पर काले रंग का गहरा निशान था, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर या फंदा लगाकर बेरहमी से हत्या की गई है। एक हाथ में रक्षासूत्र तथा दूसरे हाथ में काला धागा के साथ दोनों हाथों में मेहंदी लगा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेघड़ा SDP कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से छानबीन की। पुलिस को अंदेशा है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या की और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को चादर-बिछावन में बांधकर इस सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। FSL की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स, कपड़ा, पानी के नमूने और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव की पहचान के लिए इसे सदर अस्पताल के मोर्चरी में 72 घंटे तक रखा जाएगा। आसपास के सभी सीमावर्ती थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को फोटो भेजकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। गढ़पुरा में भूसे से भरे बोरे में मिली थी लाश बेगूसराय में अज्ञात शव मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 जून की रात गढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक खौफनाक मामला सामने आया था, जहां एक बोरे में भूसा भरा हुआ था और उसी के अंदर एक व्यक्ति की लाश बंद करके फेंकी गई थी। बोरे से दुर्गंध आने के बाद जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो मामले का खुलासा हुआ। लाश मिलने की घटना के ढ़ाई महीने बीत जाने के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए इतनी शातिराना तरकीब अपनाई कि पुलिस अब तक अंधेरे में तीर चला रही है। जबकि SP ने सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। झाड़ियों में मिली थी युवक की सिर कटी लाश गढ़पुरा की घटना के बाद 11 जुलाई को मुफस्सिल थाना इलाके में झाड़ियों के बीच से एक युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। यह शव लगभग एक सप्ताह पुराना था और बुरी तरह सड़ चुका था। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उस पर कीड़े लग चुके थे और आसपास के 500 मीटर के दायरे में भयानक दुर्गंध फैली हुई थी। राहगीरों और ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जब झाड़ियों को खंगाला, तो धड़ से अलग सिर और बुरी तरह विकृत हो चुकी बॉडी मिली। इस नरसंहार जैसी घटना ने पूरे बेगूसराय को दहला दिया था। उस मामले में भी आशंका जताई गई थी कि रंजिश या अवैध संबंधों के चलते युवक की निर्मम हत्या कर पहचान मिटाने के लिए सिर काट दिया गया। एक साल पहले मिला था सिर कटा शव गुप्ता बांध पर महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में पुराना खौफ फिर से ताजा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले भी इसी गुप्ता बांध के दूसरी ओर एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। एक ही इलाके और सुनसान बांध के आसपास बार-बार शवों का मिलना अपराधियों के लिए इस जगह को सेफ डंपिंग यार्ड बनाए जाने की ओर इशारा करता है। अपराधियों के लिए डंपिंग ग्राउंड बनता सुनसान इलाका बेगूसराय में एक के बाद एक मिल रहे अज्ञात शवों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के लिए इन मामलों में सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान स्थापित करना और हत्यारों तक पहुंचना बनी हुई है। सभी मामलों में अपराधियों का पैटर्न एक जैसा नजर आ रहा है। हत्या कहीं और करना, शव के चेहरे और गर्दन को नुकसान पहुंचाना, चादर, बोरे आदि में लपेटकर पानी या झाड़ियों में फेंक देना। गुप्ता बांध, झाड़ियां और सुनसान सड़कें अपराधियों के लिए पसंदीदा ठिकाना बनती जा रही है। फिलहाल पहले के दो लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि तेघड़ा में मिली लाश को 72 घंटे (गुरुवार तक) के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी घर से हाल के दिनों में 25-26 वर्षीय महिला गायब हुई हो, तो वे तुरंत कंट्रोल रूम- 9031828303 या 112 पर संपर्क करें। बेगूसराय में पिछले दो महीने में तीन लाशें मिली हैं, जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन तीनों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। तीनों लाशें बेगूसराय के अलग-अलग जगहों पर सुनसान इलाके में झाड़ियों, गड्ढों से बरामद की गई है। बेगूसराय एसपी ने इन लाशों के संबंध में सुराग देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। सबसे ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार को गुप्ता बांध के नीचे दो फीट पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव बिछावन में लिपटा हुआ था और उसके गले पर रस्सी के निशान थे। गड्ढे में बरसात का करीब दो फीट पानी जमा था। शव को पूरी तरह से चादर और बिछावन में लपेटकर फेंका गया था। घटना की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष क्रांति रमन और एसआई नीरज कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। महिला के दोनों हाथों में लगी थी मेहंदी, एक हाथ में रक्षासूत्र, दूसरे में काला धागा 25-26 वर्ष की मृतका के गले पर काले रंग का गहरा निशान था, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर या फंदा लगाकर बेरहमी से हत्या की गई है। एक हाथ में रक्षासूत्र तथा दूसरे हाथ में काला धागा के साथ दोनों हाथों में मेहंदी लगा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेघड़ा SDP कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से छानबीन की। पुलिस को अंदेशा है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या की और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को चादर-बिछावन में बांधकर इस सुनसान जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया। FSL की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स, कपड़ा, पानी के नमूने और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव की पहचान के लिए इसे सदर अस्पताल के मोर्चरी में 72 घंटे तक रखा जाएगा। आसपास के सभी सीमावर्ती थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस को फोटो भेजकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। गढ़पुरा में भूसे से भरे बोरे में मिली थी लाश बेगूसराय में अज्ञात शव मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 27 जून की रात गढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक खौफनाक मामला सामने आया था, जहां एक बोरे में भूसा भरा हुआ था और उसी के अंदर एक व्यक्ति की लाश बंद करके फेंकी गई थी। बोरे से दुर्गंध आने के बाद जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, तो मामले का खुलासा हुआ। लाश मिलने की घटना के ढ़ाई महीने बीत जाने के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए इतनी शातिराना तरकीब अपनाई कि पुलिस अब तक अंधेरे में तीर चला रही है। जबकि SP ने सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। झाड़ियों में मिली थी युवक की सिर कटी लाश गढ़पुरा की घटना के बाद 11 जुलाई को मुफस्सिल थाना इलाके में झाड़ियों के बीच से एक युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। यह शव लगभग एक सप्ताह पुराना था और बुरी तरह सड़ चुका था। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उस पर कीड़े लग चुके थे और आसपास के 500 मीटर के दायरे में भयानक दुर्गंध फैली हुई थी। राहगीरों और ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जब झाड़ियों को खंगाला, तो धड़ से अलग सिर और बुरी तरह विकृत हो चुकी बॉडी मिली। इस नरसंहार जैसी घटना ने पूरे बेगूसराय को दहला दिया था। उस मामले में भी आशंका जताई गई थी कि रंजिश या अवैध संबंधों के चलते युवक की निर्मम हत्या कर पहचान मिटाने के लिए सिर काट दिया गया। एक साल पहले मिला था सिर कटा शव गुप्ता बांध पर महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में पुराना खौफ फिर से ताजा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक वर्ष पहले भी इसी गुप्ता बांध के दूसरी ओर एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। एक ही इलाके और सुनसान बांध के आसपास बार-बार शवों का मिलना अपराधियों के लिए इस जगह को सेफ डंपिंग यार्ड बनाए जाने की ओर इशारा करता है। अपराधियों के लिए डंपिंग ग्राउंड बनता सुनसान इलाका बेगूसराय में एक के बाद एक मिल रहे अज्ञात शवों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के लिए इन मामलों में सबसे बड़ी चुनौती मृतकों की पहचान स्थापित करना और हत्यारों तक पहुंचना बनी हुई है। सभी मामलों में अपराधियों का पैटर्न एक जैसा नजर आ रहा है। हत्या कहीं और करना, शव के चेहरे और गर्दन को नुकसान पहुंचाना, चादर, बोरे आदि में लपेटकर पानी या झाड़ियों में फेंक देना। गुप्ता बांध, झाड़ियां और सुनसान सड़कें अपराधियों के लिए पसंदीदा ठिकाना बनती जा रही है। फिलहाल पहले के दो लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जबकि तेघड़ा में मिली लाश को 72 घंटे (गुरुवार तक) के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी घर से हाल के दिनों में 25-26 वर्षीय महिला गायब हुई हो, तो वे तुरंत कंट्रोल रूम- 9031828303 या 112 पर संपर्क करें।

