नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला:उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी

नितिन नवीन बोले- पीएम ने युवाओं को निराशा से निकाला:उनके नेतृत्व में 25 करोड़ परिवार गरीबी से बाहर आए, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के सत्ता संभालने के समय देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उनके नेतृत्व में युवाओं को इससे बाहर निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी से बाहर आए और भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। भाजपा अध्यक्ष ने यह बातें पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से शुरू हुई थी। 7 अक्टूबर 2026 को इस यात्रा के 25 साल पूरे होंगे। नितिन नवीन की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें- 17 सितंबर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान नितिन नवीन ने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को लेकर एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन से होगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन भाजपा ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम आयोजित करेगी और प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा के लिए आभार जताएगी। ———————– यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री:अगले साल 7 राज्यों में चुनाव, इनमें 22% वोटर जेन-जी, यूपी में सबसे ज्यादा पीएम मोदी ने मंगलवार को वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।’ पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *