बेगूसराय में साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत:कंटेनर ने रौंद डाला, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

बेगूसराय में साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत:कंटेनर ने रौंद डाला, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

बेगूसराय में रविवार को सड़क हादसे में साइकिल सवाल नाबालिग की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बछवाड़ा गांव निवासी स्व. राम शंकर झा के बेटे विशाल कुमार (14) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विशाल अपनी साइकिल पर सवार होकर डेरा सूरो ओझाटोल से मुरलीटोल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूरो गांव के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल एनएच पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सूरो गांव की है। टोल प्लाजा है, पर सड़क मरम्मत नहीं होती जाम की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। स्थानीय लोग मृतक के पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने और जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि एनएच-28 गोधना से लेकर रसीदपुर पंचायत तक जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर टोल प्लाजा स्थित है, जहां वाहनों से रोजाना भारी टोल टैक्स वसूला जाता है। इसके बावजूद एनएचएआई (NHAI) की ओर से इस जर्जर सड़क की कोई मरम्मत नहीं कराई जाती। सड़क से एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इस जनसमस्या पर नहीं जाता। प्रशासन की इसी अनदेखी की कीमत आज एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा अधिकारियों ने सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और सड़क मरम्मत के संबंध में संबंधित विभाग से वार्ता करने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त कराया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बेगूसराय में रविवार को सड़क हादसे में साइकिल सवाल नाबालिग की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) को पूरी तरह जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बछवाड़ा गांव निवासी स्व. राम शंकर झा के बेटे विशाल कुमार (14) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विशाल अपनी साइकिल पर सवार होकर डेरा सूरो ओझाटोल से मुरलीटोल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूरो गांव के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल एनएच पर गिर पड़ा और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सूरो गांव की है। टोल प्लाजा है, पर सड़क मरम्मत नहीं होती जाम की सूचना पर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। स्थानीय लोग मृतक के पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा देने और जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि एनएच-28 गोधना से लेकर रसीदपुर पंचायत तक जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटनास्थल से महज कुछ ही दूरी पर टोल प्लाजा स्थित है, जहां वाहनों से रोजाना भारी टोल टैक्स वसूला जाता है। इसके बावजूद एनएचएआई (NHAI) की ओर से इस जर्जर सड़क की कोई मरम्मत नहीं कराई जाती। सड़क से एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार गुजरते हैं, लेकिन किसी का भी ध्यान इस जनसमस्या पर नहीं जाता। प्रशासन की इसी अनदेखी की कीमत आज एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा अधिकारियों ने सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और सड़क मरम्मत के संबंध में संबंधित विभाग से वार्ता करने का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम समाप्त कराया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *