बेगूसराय में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे स्थित एक होटल के कमरे में लडकी को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट और रेप का मामला सामने आया है। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने इस पूरी बर्बरता का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना 27 सितंबर को अंजाम दी गई, जब पीड़िता अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहचान का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच किनारे बने होटल ले गया। वहां पहुंचने के बाद उस युवक ने पीड़िता को एक अन्य युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने रोहित कुमार के पास बैठा दिया। इसके बाद रोहित लड़की को जबरन होटल के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ होटल का कमरा बंद होते ही आरोपी रोहित कुमार का खौफनाक चेहरा सामने आया। उसने ल़ड़की को निर्दयता से जूते-चप्पलों, लात और घूंसों से मारपीट शुरू कर दिया। कमरे के भीतर पीड़िता लगातार रोती-बिलखती रही और छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता खुद को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन युवक उसे बाल पकड़कर खींचता है और लात-घूंसों की बरसात करता रहता है। आरोपी के बेखौफ अंदाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कमरे में रखे टेबल पर अपना मोबाइल फोन सेट कर दिया और इस पूरी हैवानियत को कैमरे में कैद करता रहा। मारपीट के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता अपनी जान बचाकर बाहर निकली। पीड़िता 28 सितंबर को देर शाम नगर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने लिखित आवेदन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल के कमरे में मारपीट और प्रताड़ना की घटना हुई है, जिसका वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। होटल की भूमिका की जांच इधर, शहर के होटल में इस तरह की भयावह घटना घटने से होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे बिना किसी ठोस पहचान पत्र सत्यापन और सुरक्षा जांच के होटल का कमरा किराए पर दे दिया गया। क्या होटल कर्मियों को कमरे के भीतर से आ रही चीख-पुकार की भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि इस घटना में होटल प्रबंधन या कर्मियों की कोई लापरवाही तो नहीं रही। बेगूसराय में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे स्थित एक होटल के कमरे में लडकी को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट और रेप का मामला सामने आया है। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने इस पूरी बर्बरता का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना 27 सितंबर को अंजाम दी गई, जब पीड़िता अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पहचान का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर नगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच किनारे बने होटल ले गया। वहां पहुंचने के बाद उस युवक ने पीड़िता को एक अन्य युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने रोहित कुमार के पास बैठा दिया। इसके बाद रोहित लड़की को जबरन होटल के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ होटल का कमरा बंद होते ही आरोपी रोहित कुमार का खौफनाक चेहरा सामने आया। उसने ल़ड़की को निर्दयता से जूते-चप्पलों, लात और घूंसों से मारपीट शुरू कर दिया। कमरे के भीतर पीड़िता लगातार रोती-बिलखती रही और छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता खुद को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन युवक उसे बाल पकड़कर खींचता है और लात-घूंसों की बरसात करता रहता है। आरोपी के बेखौफ अंदाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने कमरे में रखे टेबल पर अपना मोबाइल फोन सेट कर दिया और इस पूरी हैवानियत को कैमरे में कैद करता रहा। मारपीट के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद किसी तरह चंगुल से छूटकर पीड़िता अपनी जान बचाकर बाहर निकली। पीड़िता 28 सितंबर को देर शाम नगर थाना पहुंची और आपबीती सुनाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने लिखित आवेदन पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल के कमरे में मारपीट और प्रताड़ना की घटना हुई है, जिसका वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। होटल की भूमिका की जांच इधर, शहर के होटल में इस तरह की भयावह घटना घटने से होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे बिना किसी ठोस पहचान पत्र सत्यापन और सुरक्षा जांच के होटल का कमरा किराए पर दे दिया गया। क्या होटल कर्मियों को कमरे के भीतर से आ रही चीख-पुकार की भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि इस घटना में होटल प्रबंधन या कर्मियों की कोई लापरवाही तो नहीं रही।

