नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार:डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, जैसलमेर और गुजरात में खोल रखे थे सेंटर

नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार:डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार, जैसलमेर और गुजरात में खोल रखे थे सेंटर

बाड़मेर पुलिस ने नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गुजरात के एक डॉक्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जैसलमेर और गुजरात के महेसाणा में नशा मुक्ति सेंटर खोल रखे थे। पुलिस के अनुसार, इन सेंटरों की आड़ में नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार किया जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने पहले दर्ज दो मामलों की जांच करते हुए कड़ियां जोड़ीं और आरोपियों तक पहुंची। दो मामलों से जुड़ी जांच में सामने आया नेटवर्क एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि बाड़मेर के दो थानों में नशीली दवाइयों से जुड़े मामले दर्ज हुए थे। पहला मामला 3 जनवरी 2026 को सामने आया था। रीको थानाधिकारी ने दानजी की होदी में एक कमरे पर दबिश देकर 6 हजार नशीली टेबलेट्स बरामद की थीं। इस मामले में रीको थाने में केस दर्ज किया गया था। इसी दिन 3 जनवरी 2026 को सदर थाना इंचार्ज बगडूराम को सूचना मिली थी। पुलिस ने सांसियों का तला स्थित एनएच-68 पर फेंकी गई 10,800 नशीली टेबलेट्स बरामद की थीं। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया था। गुजरात पहुंची पुलिस, डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार नशीली टेबलेट्स के दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सबूत जुटाए और नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने चिरागगिरी गोस्वामी पुत्र नाथूगिरी निवासी सातसन, पाथावाड़ा, बनासकांठा; मुकेश कुमार खत्री पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी बालापीर सिंधी कॉलोनी, नावा, डीसा, हाल मकान नंबर 3 ग्रीनपार्क सोसायटी, गायत्री मंदिर के पीछे डीसा; चंद्रेश पुत्र मोहन निवासी मकान नंबर 28, जयंतनगर, डीसा और डॉक्टर सम्राट पोपट पुत्र छगनलाल निवासी मकान नंबर 32, चुनीकाका पार्क, डीसा, जिला बनासकांठा, गुजरात को नामजद किया। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में गुजरात के डीसा पहुंची और चारों को डिटेन कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। नशा मुक्ति सेंटर की आड़ में चल रहा था कारोबार पुलिस के अनुसार, आरोपी नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में नशे की टेबलेट्स लोगों तक पहुंचाते थे। आरोपियों ने जैसलमेर और गुजरात के महेसाणा में नशा मुक्ति केंद्र खोल रखे थे। पुलिस का कहना है कि इन सेंटरों की आड़ में अवैध तरीके से नशीली टेबलेट्स का कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कारोबार के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *