बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 4 पदक अपने नाम किए:2 स्वर्ण-1 रजत और 1 कांस्य हासिल, जहानाबाद में भारोत्तोलन प्रतियोगिता

बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 4 पदक अपने नाम किए:2 स्वर्ण-1 रजत और 1 कांस्य हासिल, जहानाबाद में भारोत्तोलन प्रतियोगिता

खेल के मैदान में बेगूसराय के उभरते हुए खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जहानाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय भारोत्तोलन अंडर-17 एवं अंडर-19 प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आज समापन हुआ, जिसमें बेगूसराय के दल ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 9 प्रमंडलों और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के चुनिंदा 130 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेगूसराय के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल कौशल मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रेम ने 251 किलो वजन उठाया जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन रेफरी रजनीश भास्कर ने बताया कि बेगूसराय से अंडर-17 और अंडर-19 में 5-5 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। अंडर-17 आयु वर्ग की 71 किलो भार श्रेणी में कार्तिक रंजन ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 112 किलो और क्लीन एंड जर्क में 131 किलो भार उठाया, जिससे उनका कुल स्कोर 243 किलो रहा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 88 किलो भार श्रेणी में खेलते हुए प्रेम कुमार ने श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने स्नैच में 110 किलो और क्लीन एंड जर्क में 141 किलो सहित कुल 251 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-19 आयु वर्ग की 71 किलो भार श्रेणी में मो. दिलशाद ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 77 किलो और क्लीन एंड जर्क में 90 किलो भार उठाया, जिससे उनका कुल योग 167 किलो रहा और उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 79 किलो भार श्रेणी में पीयूष कुमार ने स्नैच में 80 किलो और क्लीन एंड जर्क में 100 किलो सहित कुल 180 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान रहा। उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रतियोगिता में टीम मैनेजर की भूमिका हिमांशु शेखर और संतोष सिंह ने निभाई, जबकि टीम कोच के रूप में मही प्रताप और रितुराज ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया और उन्हें तकनीक के बारीक गुर सिखाए। रोहन कुमार को रेफरी के रूप में नियुक्त किया गया था। बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजरों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खेल के मैदान में बेगूसराय के उभरते हुए खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जहानाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय भारोत्तोलन अंडर-17 एवं अंडर-19 प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आज समापन हुआ, जिसमें बेगूसराय के दल ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के 9 प्रमंडलों और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के चुनिंदा 130 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेगूसराय के खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल कौशल मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रेम ने 251 किलो वजन उठाया जिला भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन रेफरी रजनीश भास्कर ने बताया कि बेगूसराय से अंडर-17 और अंडर-19 में 5-5 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। अंडर-17 आयु वर्ग की 71 किलो भार श्रेणी में कार्तिक रंजन ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 112 किलो और क्लीन एंड जर्क में 131 किलो भार उठाया, जिससे उनका कुल स्कोर 243 किलो रहा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 आयु वर्ग की 88 किलो भार श्रेणी में खेलते हुए प्रेम कुमार ने श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने स्नैच में 110 किलो और क्लीन एंड जर्क में 141 किलो सहित कुल 251 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-19 आयु वर्ग की 71 किलो भार श्रेणी में मो. दिलशाद ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 77 किलो और क्लीन एंड जर्क में 90 किलो भार उठाया, जिससे उनका कुल योग 167 किलो रहा और उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 79 किलो भार श्रेणी में पीयूष कुमार ने स्नैच में 80 किलो और क्लीन एंड जर्क में 100 किलो सहित कुल 180 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का बड़ा योगदान रहा। उज्ज्वल भविष्य की कामना की प्रतियोगिता में टीम मैनेजर की भूमिका हिमांशु शेखर और संतोष सिंह ने निभाई, जबकि टीम कोच के रूप में मही प्रताप और रितुराज ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया और उन्हें तकनीक के बारीक गुर सिखाए। रोहन कुमार को रेफरी के रूप में नियुक्त किया गया था। बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजरों और प्रशिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *