नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर सुपौल से है। जहां एक कॉन्ट्रैक्टर के घर करीब 65 लाख की डकैती हुई है। रविवार देर रात करीब 1:20 बजे 10 नकाबपोश बाउंड्री फांद कर घर में घुसे। उनके हाथों में हथियार था। जिसके बल पर ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। वहीं मोतिहरी में पति-पत्नी का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीरज के लिए निशांत करेंगे प्रचार, लिस्ट में ललन सिंह नहीं बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर JDU में घमासान है। अनंत सिंह जहां खुलकर नीरज कुमार की बगावत कर रहे हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी को निशांत कुमार का साथ मिला है। नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत नीरज कुमार के लिए प्रचार करेंगे। नीरज कुमार ने प्रचार में शामिल नेताओं की फेहरिस्त बताई, लेकिन लिस्ट में ललन सिंह का नाम नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इस्तेमाल हुए नए फॉर्म-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट कर दी है। कोर्ट ने कहा कि उसने नए फॉर्म-6 पर कोई न्यायिक फैसला नहीं दिया है। इससे फॉर्म-6 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘सिर में कट्टा सटाकर अपराधी बोला-ये खिलौना नहीं है’ सुपौल में एक कॉन्ट्रैक्टर के घर करीब 65 लाख की डकैती हुई है। रविवार देर रात करीब 1:20 बजे 10 नकाबपोश बाउंड्री फांद कर घर में घुसे। उनके हाथों में हथियार था। जिसके बल पर ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। अपराधियों ने घर के तीन कमरों में ही लूटपाट की, जिसमें एक घर के मालिक का रूम था। पूरी खबर पढ़ें 4. मोतिहारी में पति-पत्नी की फंदे से लटकी मिली लाश मोतिहरी में पति-पत्नी का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। मृतकों की पहचान परवेज आलम और सोनी खातून के रूप में हुई है। घटना हरसिद्धि थाना इलाके की है। घर में पति और पत्नी ही रहते थे। सोमवार की सुबह जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने बाहर से आवाज दी। पूरी खबर पढ़ें 5. थाने की बैरक में चली गोली, होमगार्ड की मौत भोजपुर में बैरक में चली गोली से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जिले के संदेश थाना कैंपस स्थित बैरक में रविवार की रात घटना हुई। थ्री नॉट थ्री राइफल से सीने के बाईं ओर गोली लगी, जो बॉडी को पार करते हुए दाएं कंधे से बाहर निकल गई। मृतक जवान की पहचान सहार के गुलजारपुर गांव वार्ड नंबर-12 निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मोनल राय (25) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 6. कुशल युवा कार्यक्रम केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग बिहार में पूर्व संचालित 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें 7. खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, ड्राइवर-खलासी की मौत बक्सर-पटना एनएच-922 पर सोमवार सुबह प्रतापसागर के पास सड़क हादसा हुआ। बालू लदे एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक और खलासी की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बालू लदे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए। पूरी खबर पढ़ें 8. RLM के रामपुकार 6 साल के लिए पार्टी से बाहर रालोमो के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एमएलसी चुनाव में सारण शिक्षक सीट से रामपुकार सिन्हा ने निर्दलीय नामांकन कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 9. गयाजी में मोबाइल के लिए रनवे से लौटी फ्लाइट गयाजी एयरपोर्ट पर मोबाइल छूटने के बाद एक महिला यात्री फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर से उलझ पड़ी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी। विवाद इतना बढ़ गया कि कोलकाता जाने के लिए रनवे की ओर बढ़ चुके इंडिगो की फ्लाइट को वापस पार्किंग एरिया में लाना पड़ा। इसके बाद उसे फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 10. अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, दोपहर बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर सुपौल से है। जहां एक कॉन्ट्रैक्टर के घर करीब 65 लाख की डकैती हुई है। रविवार देर रात करीब 1:20 बजे 10 नकाबपोश बाउंड्री फांद कर घर में घुसे। उनके हाथों में हथियार था। जिसके बल पर ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। वहीं मोतिहरी में पति-पत्नी का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नीरज के लिए निशांत करेंगे प्रचार, लिस्ट में ललन सिंह नहीं बिहार विधान परिषद के चुनाव को लेकर JDU में घमासान है। अनंत सिंह जहां खुलकर नीरज कुमार की बगावत कर रहे हैं, वहीं जदयू प्रत्याशी को निशांत कुमार का साथ मिला है। नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत नीरज कुमार के लिए प्रचार करेंगे। नीरज कुमार ने प्रचार में शामिल नेताओं की फेहरिस्त बताई, लेकिन लिस्ट में ललन सिंह का नाम नहीं आया। पूरी खबर पढ़ें 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान इस्तेमाल हुए नए फॉर्म-6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्थिति स्पष्ट कर दी है। कोर्ट ने कहा कि उसने नए फॉर्म-6 पर कोई न्यायिक फैसला नहीं दिया है। इससे फॉर्म-6 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘सिर में कट्टा सटाकर अपराधी बोला-ये खिलौना नहीं है’ सुपौल में एक कॉन्ट्रैक्टर के घर करीब 65 लाख की डकैती हुई है। रविवार देर रात करीब 1:20 बजे 10 नकाबपोश बाउंड्री फांद कर घर में घुसे। उनके हाथों में हथियार था। जिसके बल पर ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह और उनके परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। अपराधियों ने घर के तीन कमरों में ही लूटपाट की, जिसमें एक घर के मालिक का रूम था। पूरी खबर पढ़ें 4. मोतिहारी में पति-पत्नी की फंदे से लटकी मिली लाश मोतिहरी में पति-पत्नी का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। मृतकों की पहचान परवेज आलम और सोनी खातून के रूप में हुई है। घटना हरसिद्धि थाना इलाके की है। घर में पति और पत्नी ही रहते थे। सोमवार की सुबह जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने बाहर से आवाज दी। पूरी खबर पढ़ें 5. थाने की बैरक में चली गोली, होमगार्ड की मौत भोजपुर में बैरक में चली गोली से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जिले के संदेश थाना कैंपस स्थित बैरक में रविवार की रात घटना हुई। थ्री नॉट थ्री राइफल से सीने के बाईं ओर गोली लगी, जो बॉडी को पार करते हुए दाएं कंधे से बाहर निकल गई। मृतक जवान की पहचान सहार के गुलजारपुर गांव वार्ड नंबर-12 निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मोनल राय (25) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 6. कुशल युवा कार्यक्रम केंद्रों को दोबारा चालू करने की मांग बिहार में पूर्व संचालित 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल रहे। पूरी खबर पढ़ें 7. खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, ड्राइवर-खलासी की मौत बक्सर-पटना एनएच-922 पर सोमवार सुबह प्रतापसागर के पास सड़क हादसा हुआ। बालू लदे एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चालक और खलासी की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बालू लदे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए। पूरी खबर पढ़ें 8. RLM के रामपुकार 6 साल के लिए पार्टी से बाहर रालोमो के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले एमएलसी चुनाव में सारण शिक्षक सीट से रामपुकार सिन्हा ने निर्दलीय नामांकन कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 9. गयाजी में मोबाइल के लिए रनवे से लौटी फ्लाइट गयाजी एयरपोर्ट पर मोबाइल छूटने के बाद एक महिला यात्री फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर से उलझ पड़ी। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी। विवाद इतना बढ़ गया कि कोलकाता जाने के लिए रनवे की ओर बढ़ चुके इंडिगो की फ्लाइट को वापस पार्किंग एरिया में लाना पड़ा। इसके बाद उसे फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 10. अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा सामान्य बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के किसी भी जिले में मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, दोपहर बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

