बेकनगंज में करंट लगाकर पत्नी की हत्या करने वाला अरेस्ट:करंट आ रहे फ्रिज में पीटकर दिया था धक्का, 6 साल की बेटी ने बताया

बेकनगंज में करंट लगाकर पत्नी की हत्या करने वाला अरेस्ट:करंट आ रहे फ्रिज में पीटकर दिया था धक्का, 6 साल की बेटी ने बताया

बेकनगंज में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज पति ने पत्नी के करंट लगाकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए आरोपी पति ने बकरीद से एक दिन पहले खराब फ्रिज को चालू किया, फिर पत्नी को फ्रिज पर धक्का दे दिया। जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बाद हत्या की चश्मदीद 6 साल की बेटी ने मृतका के परिजनों को जानकारी दी, तो उन्होंने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया। बकरीद के एक दिन पहले छोड़ कर गया था भाई आलम मार्केट निवासी 40 वर्षीय निशा कौसर का वर्ष 2007 में रिजवी रोड के रहने वाले सिलाई कारीगर इंतजार अहमद से निकाह हुआ था। उनके दो बेटे इमरान, जीशान और दो बेटियां अदीबा, अरबिया है। निशा के भाई आमिर का आरोप है कि बहनोई अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। बीती बकरीद से एक दिन पहले 27 मई की शाम को बहन को बाजार से खरीदारी कराकर ससुराल के बाहर छोड़ा था। इस दौरान बड़ी भांजी अदीबा उनके घर पर थी, जबकि भांजा इमरान नमाज पढ़ने और भांजा जीशान काम पर गया था। बहन के साथ घर पर छह वर्षीय छोटी भांजी अरबिया ही मौजूद थी। देर शाम को भांजे ने करंट लगने से बहन की मौत होने की जानकारी दी। बिना पोस्टमार्टम कराए दफनाया था शव जिसके बाद बहन का बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव को कर्नलगंज स्थित कब्रिस्तान में दफनाया था। घटना के दो दिन बाद छह वर्षीय छोटी भांजी अरबिया ने पिता द्वार मां को पीटने की जानकारी दी, जिसपर मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से निकला कर पोस्टमार्टम करवाया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 2017 में बेरहमी से पत्नी को मारा था बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान ने बताया कि वर्ष 2017 में आरोपी ने अपनी पत्नी को पीटकर मरणासन्न कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमा दर्ज उसे जेल भेजा था। कुछ माह पहले भी उसी मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। जिस बात को लेकर आरोपी पति नाखुश था। जिसके बाद आरोपी ने पत्नी को करंट लगाकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी घटना की गवाह बेटी को ले जाने की फिराक में था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *