बेंच पर बच्चों के बीच बैठे,फर्श पर छात्राओं की कॉपियां-देखीं:DM ने पूछा-‘पढ़ाई कैसी चल रही’; स्मार्ट क्लास-लैब का भी लिया जायजा

बेंच पर बच्चों के बीच बैठे,फर्श पर छात्राओं की कॉपियां-देखीं:DM ने पूछा-‘पढ़ाई कैसी चल रही’; स्मार्ट क्लास-लैब का भी लिया जायजा

सीतामढ़ी में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया का अंदाज अधिकारियों के साथ औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा। बाजपट्टी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में पहुंचते ही वे सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर पढ़ाई का हाल जाना। कक्षा में पहुंचे डीएम ने छात्रों से बातचीत शुरू की। वे बच्चों के साथ बेंच पर बैठ गए और पूछा कि स्कूल में पढ़ाई कैसी होती है, कौन-सा विषय पसंद है और शिक्षक किस तरह पढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्राओं के बीच फर्श पर बैठकर देखीं कॉपियां इसके बाद डीएम छात्राओं के बीच पहुंचे। कुछ छात्राएं अपनी कॉपियों में ड्रॉइंग बना रही थीं। डीएम उनके साथ फर्श पर बैठ गए और उनकी कॉपियां देखने लगे। उन्होंने छात्राओं की बनाई ड्रॉइंग को गौर से देखा और उनकी रचनात्मकता के बारे में बातचीत की। डीएम को अपने बीच इस तरह बैठा देख छात्राएं भी उत्साहित नजर आईं। सवाल पूछने और प्रतिभा निखारने को किया प्रेरित बच्चों से बातचीत के दौरान डीएम ने उन्हें नियमित पढ़ाई के साथ अपनी रुचि और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मन में आने वाले सवालों को पूछने में संकोच नहीं करना चाहिए। सीखने की जिज्ञासा ही आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। स्मार्ट क्लास- विज्ञान प्रयोगशाला तक देखी व्यवस्था निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और उनके इस्तेमाल की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। बच्चों के बीच बैठना बना निरीक्षण का खास पहलू पूरे निरीक्षण के दौरान डीएम का बच्चों के बीच बैठकर सीधे बातचीत करना सबसे खास नजर आया। छात्रों के साथ बेंच पर बैठने और छात्राओं के साथ फर्श पर बैठकर उनकी कॉपियां देखने के इस अंदाज ने निरीक्षण को सामान्य प्रशासनिक दौरे से अलग बना दिया। सीतामढ़ी में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया का अंदाज अधिकारियों के साथ औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा। बाजपट्टी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में पहुंचते ही वे सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर पढ़ाई का हाल जाना। कक्षा में पहुंचे डीएम ने छात्रों से बातचीत शुरू की। वे बच्चों के साथ बेंच पर बैठ गए और पूछा कि स्कूल में पढ़ाई कैसी होती है, कौन-सा विषय पसंद है और शिक्षक किस तरह पढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। देखें, मौके से आई तस्वीरें… छात्राओं के बीच फर्श पर बैठकर देखीं कॉपियां इसके बाद डीएम छात्राओं के बीच पहुंचे। कुछ छात्राएं अपनी कॉपियों में ड्रॉइंग बना रही थीं। डीएम उनके साथ फर्श पर बैठ गए और उनकी कॉपियां देखने लगे। उन्होंने छात्राओं की बनाई ड्रॉइंग को गौर से देखा और उनकी रचनात्मकता के बारे में बातचीत की। डीएम को अपने बीच इस तरह बैठा देख छात्राएं भी उत्साहित नजर आईं। सवाल पूछने और प्रतिभा निखारने को किया प्रेरित बच्चों से बातचीत के दौरान डीएम ने उन्हें नियमित पढ़ाई के साथ अपनी रुचि और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मन में आने वाले सवालों को पूछने में संकोच नहीं करना चाहिए। सीखने की जिज्ञासा ही आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। स्मार्ट क्लास- विज्ञान प्रयोगशाला तक देखी व्यवस्था निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और डिजिटल शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और उनके इस्तेमाल की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। बच्चों के बीच बैठना बना निरीक्षण का खास पहलू पूरे निरीक्षण के दौरान डीएम का बच्चों के बीच बैठकर सीधे बातचीत करना सबसे खास नजर आया। छात्रों के साथ बेंच पर बैठने और छात्राओं के साथ फर्श पर बैठकर उनकी कॉपियां देखने के इस अंदाज ने निरीक्षण को सामान्य प्रशासनिक दौरे से अलग बना दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *