नवादा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की नवादा इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन फाटक के समीप आयोजित धरने के माध्यम से संघ ने रेलवे और प्रशासन के सामने शहर की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की परेशानियों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा। रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या संघ की ओर से मुख्य रूप से 3 नंबर बस स्टैंड से हॉस्पिटल रोड छोर तक ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण, 2 नंबर गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और नवादा बुच्चेलखंड के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। संघ का कहना है कि आरओबी नहीं होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या बनी रहती है। दिक्कतों को दूर करने की मांग इसका सीधा असर स्कूली बच्चों, शिक्षकों, मरीजों, डॉक्टरों, एंबुलेंस, प्रशासन और आम राहगीरों पर पड़ता है। 1.रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। 2.मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की समस्या दूर करने के लिए आरओबी निर्माण की मांग। 3.शिक्षकों को भी समय पर स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी का समाधान। 4.डॉक्टरों को समय पर अस्पताल पहुंचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग। एस्केलेटर लगाने की मांग 5.एंबुलेंस के घंटों जाम में फंसे रहने की समस्या का समाधान। 6.रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण नवादा के पूरे बाजार में लगने वाले जाम से निजात की मांग। 7.किसी घटना या हंगामे की स्थिति में प्रशासन के समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाने की समस्या दूर करने की मांग। 8.आग लगने की स्थिति में दमकल वाहन को समय पर पहुंचने में होने वाली परेशानी दूर करने की मांग। 9.दुर्घटना या अन्य घटनाओं के दौरान प्रशासन और राहत व्यवस्था को समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की मांग। 10.मेन रोड से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तक एस्केलेटर लगाने की मांग। धरना के दौरान संघ ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण केवल यातायात सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि यह छात्रों, मरीजों, एंबुलेंस, प्रशासन और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानी से जुड़ा मुद्दा है। संघ ने संबंधित अधिकारियों और रेलवे प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से पहल करने की मांग की है। नवादा में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की नवादा इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन फाटक के समीप आयोजित धरने के माध्यम से संघ ने रेलवे और प्रशासन के सामने शहर की यातायात व्यवस्था और आम लोगों की परेशानियों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा। रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या संघ की ओर से मुख्य रूप से 3 नंबर बस स्टैंड से हॉस्पिटल रोड छोर तक ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण, 2 नंबर गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और नवादा बुच्चेलखंड के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। संघ का कहना है कि आरओबी नहीं होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या बनी रहती है। दिक्कतों को दूर करने की मांग इसका सीधा असर स्कूली बच्चों, शिक्षकों, मरीजों, डॉक्टरों, एंबुलेंस, प्रशासन और आम राहगीरों पर पड़ता है। 1.रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। 2.मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की समस्या दूर करने के लिए आरओबी निर्माण की मांग। 3.शिक्षकों को भी समय पर स्कूल पहुंचने में होने वाली परेशानी का समाधान। 4.डॉक्टरों को समय पर अस्पताल पहुंचने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग। एस्केलेटर लगाने की मांग 5.एंबुलेंस के घंटों जाम में फंसे रहने की समस्या का समाधान। 6.रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण नवादा के पूरे बाजार में लगने वाले जाम से निजात की मांग। 7.किसी घटना या हंगामे की स्थिति में प्रशासन के समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाने की समस्या दूर करने की मांग। 8.आग लगने की स्थिति में दमकल वाहन को समय पर पहुंचने में होने वाली परेशानी दूर करने की मांग। 9.दुर्घटना या अन्य घटनाओं के दौरान प्रशासन और राहत व्यवस्था को समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की मांग। 10.मेन रोड से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तक एस्केलेटर लगाने की मांग। धरना के दौरान संघ ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण केवल यातायात सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि यह छात्रों, मरीजों, एंबुलेंस, प्रशासन और आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानी से जुड़ा मुद्दा है। संघ ने संबंधित अधिकारियों और रेलवे प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से पहल करने की मांग की है।

