बुलंदशहर में 2 दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार आज:दोनों के शव पेड़ से लटके थे, घुटने जमीन से छू रहे थे, परिजनों कहा- हत्या; पुलिस बोली- सुसाइड है

बुलंदशहर में 2 दोस्तों की मौत, अंतिम संस्कार आज:दोनों के शव पेड़ से लटके थे, घुटने जमीन से छू रहे थे, परिजनों कहा- हत्या; पुलिस बोली- सुसाइड है

बुलंदशहर दो युवकों के शव बुधवार शाम खेत में शीशम के पेड़ से लटके मिले। विसुंधरा गांव निवासी प्रियांशु (20) और सुमित (21) नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों छुट्टी पर गांव आए थे और मंगलवार को पास के औलीना गांव में मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों के शव गांव के ही हरेंद्र के खेत में मिले। घटनास्थल की स्थिति को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सिटी प्रखर पांडेय के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रियांशु और सुमित नोएडा में एक ही कंपनी में काम करते थे और साथ रहते थे। दशहरा पर्व की छुट्टी पर दोनों गांव आए हुए थे। मंगलवार को उन्होंने परिजनों को औलीना गांव का दशहरा मेला देखने जाने की बात बताई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। खेत में शीशम के पेड़ से लटके मिले शव बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों के शव विसुंधरा गांव निवासी हरेंद्र के खेत में मिले। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर दोनों के घुटने और पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूचना पर औरंगाबाद थाना पुलिस, सीओ सिटी प्रखर पांडेय और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक के पर्स से पैसे गायब, दूसरे की जेब में मिले 20 रुपए फॉरेंसिक जांच के दौरान प्रियांशु की जेब से पर्स मिला, जिसमें पैसे नहीं थे। वहीं, सुमित की जेब से 20 रुपये और गुटखा बरामद हुआ। इन तथ्यों की भी जांच की जा रही है। हालांकि, मौके से मिले सामान के आधार पर घटना की वजह या किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई मृतकों के परिजनों का कहना है कि दोनों खुश थे और नोएडा में नौकरी कर रहे थे। उनके मुताबिक, युवकों ने ऐसी कोई परेशानी साझा नहीं की थी जिससे आत्महत्या की आशंका हो। परिजनों ने घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने में मदद मिलेगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद लोगों को छोड़ दिया है। दोनों का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया जाएगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें… बुलंदशहर में 2-दोस्तों के शव एक रस्सी पर लटके मिले:मारकर लटकाए जाने का शक; दोनों परिवारों के 9 लोगों को हिरासत में लिया
बुलंदशहर में दो दोस्तों के शव पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों युवक दशहरा पर मेला देखने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार शाम 7 बजे गांव वालों ने खेतों के पास एक पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे। दोनों के शव जमीन को छू रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *