प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के 16वें दिन यानी शुक्रवार को ‘सेवा-मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए। मलका पार्क में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अलख प्रकाश के निर्देशन में विशेष शिविर लगाया गया। यहां योगाचार्य संजय कुमार ने 38 लाभार्थियों को योगासन और ध्यान की विभिन्न क्रियाएं सिखाईं तथा स्वस्थ जीवनशैली के गुर बताए। इसके अलावा, राजकीय संप्रेक्षण गृह में भी योग व ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 40 लाभार्थियों ने योगाभ्यास का लाभ उठाया। साथ ही, जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी ऐसे ही सत्र आयोजित कर लोगों को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

