बुलंदशहर में युवक की धारदार हथियार से हत्या:मुख्य रास्ते पर फेंका गया शव, एक टांग भी कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में युवक की धारदार हथियार से हत्या:मुख्य रास्ते पर फेंका गया शव, एक टांग भी कटी मिली; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में शिकारपुर थाना क्षेत्र के रानाइच गांव में 45 साल के लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे हत्यारों ने शव को गांव के मुख्य रास्ते पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाए। लालाराम के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शव की एक टांग भी कटी हुई मिली। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में गुस्सा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दुश्मनी जैसे कारणों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *