जींद में रात को आंधी के साथ बारिश:100 से अधिक बिजली के खंभे और पेड़ टूटे; मंडी में घुटनों तक भरा पानी

जींद में रात को आंधी के साथ बारिश:100 से अधिक बिजली के खंभे और पेड़ टूटे; मंडी में घुटनों तक भरा पानी

जींद में रात को तेज आंधी के साथ बरसात हुई। ग्रामीण इलाको में आंधी से अलग-अलग क्षेत्रों में 100 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे टूटने की सूचना है। बरसात के बाद से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे जींद शहर और ग्रामीण इलाकों में रात 3 बजे से बिजली सप्लाई ठप है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलीं, वहीं बिजली सप्लाई और सड़क मार्ग बाधित होने से परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। अचानक आंधी व बरसात के कारण बिजली निगम और वन विभाग को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। विधायक के घर के सामने भरा पानी रात को आंधी के साथ आई बरसात आई बरसात के बाद शहर के कई (विशेषकर) निचली क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नई सब्जी के मुख्य गेट से दो से ढाई फीट तक पानी भर गया। पुराना बिजली घर, अर्बन एस्टेट, नरवाना रोड, पुरानी अनाज मंडी और सफीदों रोड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव देखने को मिला। अर्बन एस्टेट में उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री के घर के सामने और सिविल लाइन थाना के पास गली में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इन इलाकों में अधिक नुकसान जींद, पिल्लुखेड़ा, जुलाना क्षेत्र में आंधी और बरसात से अधिक नुकसान की सूचना है। जींद सचिवालय के पास भी आंधी से पेड़ टूटकर गिरे। आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से अधिकतर क्षेत्रों में अभी तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई। विभागीय अधिकारियों की तरफ से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। एसई ने नहीं उठाया फोन जब इस बारे में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया को 82219…. सरकारी नंबर पर फोन किया। सुबह 8 से पौने 11 बजे तक कई बार फोन करने के बाद भी कोई रिस्पोंस नहीं मिल पाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *