बुलंदशहर में भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई:छात्रों ने देशभक्ति गीत और नाटक से दी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्या ने बताया सोच

बुलंदशहर में भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई:छात्रों ने देशभक्ति गीत और नाटक से दी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्या ने बताया सोच

सोमवार सुबह 8 बजे अनूपशहर रोड पर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने की। उन्होंने भगत सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाए और माला पहनाई। छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण दिए। कक्षा 8 के छात्रों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ नाटक भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक सोच हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में देश के लिए अपनी जान दे दी थी। सामाजिक विज्ञान की टीचर कुमारी छवि और भौतिक विज्ञान के टीचर कुनाल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर कॉलेज के सभी टीचर और कर्मचारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *