एसपी ने रात में नाकाबंदी का लिया जायजा:1 हजार से ज्यादा गाड़ियों को जांचा, काली फिल्म होने पर 71 वाहनों पर कार्रवाई

एसपी ने रात में नाकाबंदी का लिया जायजा:1 हजार से ज्यादा गाड़ियों को जांचा, काली फिल्म होने पर 71 वाहनों पर कार्रवाई

डीडवाना-कुचामन जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध रोकने के लिए रविवार रात पुलिस ने विशेष नाकाबंदी व गश्त की। एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान खुद देर रात फील्ड में पहुंचे, नाकाबंदी का जायजा लिया।
एसपी ने नाकाबंदी पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, वाहनों की चेकिंग देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सावधानी से चेकिंग के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को भी अपने इलाकों में गश्त पर नजर रखने को कहा। इस नाकाबंदी में पुलिस टीमों ने 1078 वाहनों की जांच की। 71 वाहनों पर काली फिल्म, 8 ड्रिंक एंड ड्राइव, 11 बिना हेलमेट और 12 बिना सीट बेल्ट के मामलों में कार्रवाई हुई। 3 वाहन जब्त हुए, 122 राजकॉप इमेज सर्च किए गए।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात की गश्त व नाकाबंदी खानापूर्ति न हो। इसका मकसद अपराधों पर रोक लगाना और लोगों की सुरक्षा पक्की करना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *