बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 4 पशु चोर गिरफ्तार:एक को लगी गोली, चोरी का भैंसा बरामद; कई जिलों दर्ज है हत्या-लूट के मुकदमे

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 4 पशु चोर गिरफ्तार:एक को लगी गोली, चोरी का भैंसा बरामद; कई जिलों दर्ज है हत्या-लूट के मुकदमे

बुलंदशहर की बीबीनगर पुलिस ने वाहन व पशु चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल, पिकअप वाहन और चोरी का एक भैंसा बरामद किया है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पोटा कबूलपुर मार्ग पर चंदपुरा बम्बे के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो और एक छोटे हाथी (पिकअप) में तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के सदीकपुरा निवासी समीर पुत्र कासिम के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बीबीनगर में भर्ती कराया गया है। घेराबंदी कर पुलिस ने घायल समीर के चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के रझैड़ा निवासी मनीष उर्फ चिंटू पुत्र कुलदीप, सिंभावली के वैठ निवासी उवैश पुत्र आरिफ, गढ़ हापुड़ के आदर्श नगर निवासी आसिफ पुत्र सलीम और गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के सैनी फरीदनगर निवासी दानिश पुत्र रियाजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक छोटा हाथी, थाना बीबीनगर से संबंधित चोरी का एक भैंसा और 14,800 रुपए नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन और पशु चोर हैं। इनके खिलाफ बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, चोरी, गोवध, गैंगस्टर और आयुध अधिनियम सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अभयेन्द्र गंगवार, एसआई संजय कुमार, एसआई महेन्द्रपाल सिंह सहित कुल 10 पुलिसकर्मी शामिल थे। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *