बुलंदशहर में गृहक्लेश से परेशान युवक ने लगाई फांसी:बाग में पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बुलंदशहर में गृहक्लेश से परेशान युवक ने लगाई फांसी:बाग में पेड़ से लटका मिला शव, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र स्थित नत्थूगढ़ी गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था आसिफ सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और शिनाख्त की कोशिश शुरू की। मृतक की पहचान भंवरा गांव निवासी आसिफ (24) के रूप में हुई। शुरुआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आसिफ का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गृहक्लेश के कारण वह पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में था। इसी से तंग आकर उसने नत्थूगढ़ी के बाग में जाकर पेड़ से फंदा लगा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *