बुलंदशहर डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार पारदर्शिता से काम पूरा करने के निर्देश

बुलंदशहर डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण:निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार पारदर्शिता से काम पूरा करने के निर्देश

बुलंदशहर में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तहसील सदर परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों के प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफएलसी) के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। एफएलसी और मॉक पोल का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रथम स्तरीय परीक्षण की स्थिति देखी। इसमें मशीनों के मॉक पोल की प्रक्रिया भी शामिल थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम (न्यायिक) एवं एफएलसी सुपरवाइजर भरत राम यादव मौजूद रहे। इनके अलावा ईसीआईएल के इंजीनियर और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *