बुर्के वाली ने ज्वेलरी शॉप से सोना उड़ाया:पुलिस ने गिरफ्तार किया, गोरखपुर में CCTV से हुआ खुलासा

बुर्के वाली ने ज्वेलरी शॉप से सोना उड़ाया:पुलिस ने गिरफ्तार किया, गोरखपुर में CCTV से हुआ खुलासा

गोरखपुर में बुर्का पहन कर ज्वेलरी शॉप से सोना चुराने वाली एक महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की ओर से मिलान करते वक्त स्टॉक में अंतर मिला था। उसने तुरंत दुकान में लगे CCTV फुटेज चेक किए। जिसमें महिला सोने के पैकेट को लेकर जाती हुई दिखाई दी। तब जाकर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मामले में 11 सितंबर को राजघाट थाने में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से करीब 110 ग्राम पीली धातु बरामद की गई है। जानिए पूरा मामला…
राजघाट थाना अंतर्गत तुर्कमानपुर के रहने वाले बाबूलाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि रावत पाठशाला के पास उनकी ज्वेलरी की दुकान है। 11 सितंबर को वे अपने स्टॉक का मिलान कर रहे थे। तभी उन्हें 191 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड का अंतर मिला। उन्होंने तुरंत CCTV फुटेज चेक की। जिसमें दिखा कि 6 अगस्त शाम करीब 4 बजे एक महिला बुर्के में दुकान में आती है। वह कुछ ज्वेलरी दिखाने को कहती है। इसी बहाने धीरे से सोने का जेवर रखा का एक पैकेट उठाकर अपने पास छुपा लेती है और कुछ देर बाद उठकर चली जाती है। यह देखने के बाद मालिक के होश उड़ गए। वह 12 सितंबर को राजघाट थाने पहुंच कर FIR दर्ज करवाया और CCTV फुटेज और वीडियो पुलिस को सौंप दिए। जिसके आधार पर 24 घंटे के अंदर महिला को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी निवासी तुर्कमानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 110.2 ग्राम पिली धातु बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपए है। कोतवाली CO ओंकार दत्त ने बताया कि तहरीर और सबूतों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *