बुर्का पहनकर बंद घरों में चोरी करती थी महिला, गिरफ्तार:ऑनलाइन वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखे; ₹70 लाख का सामान बरामद, हैदराबाद का मामला

बुर्का पहनकर बंद घरों में चोरी करती थी महिला, गिरफ्तार:ऑनलाइन वीडियो देखकर चोरी के तरीके सीखे; ₹70 लाख का सामान बरामद, हैदराबाद का मामला

हैदराबाद में पुलिस ने बंद घरों में चोरी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला सोने के गहने, नकदी और आईफोन 17 चुराती थी। पुलिस ने उसके पास से करीब ₹70 लाख का सामान बरामद किया है। महिला की पहचान पगा जया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी के 5 मामलों में शामिल थी। महिला अपने पति को बिना बताए ऑनलाइन चोरी करना सीखती थी। वह चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनती थी। दरअस, CCTV फुटेज में महिला एक बंद घर में घुसने की कोशिश करती दिखी। उसने काला लंबा बुर्का पहन रखा था। उसका सिर और चेहरा ढका हुआ था। हाथों में काले दस्ताने थे और पीठ पर हल्के नीले रंग का बैग था। हालांकि, वह दरवाजा नहीं खोल पाई और वहां से चली गई। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *