बुरहानपुर में फीडर मेंटेनेंस के चलते 14-15 अक्टूबर को अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कटौती का समय फीडर के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। 14 अक्टूबर: नागझिरी फीडर 11 केवी नागझिरी फीडर के मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से 11 बजे तक उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट, इतवारा, बंगड़ीवाला, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद और कड़वी बाजार में बिजली बंद रहेगी। 14 अक्टूबर: गुलशन कपड़ा मार्केट फीडर 11 केवी गुलशन कपड़ा मार्केट फीडर का मेंटेनेंस सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस दौरान बाड़ा बुजुर्ग, स्कूल वाली डीपी, सईद चट्टान वाली डीपी, गुलशन कपड़ा मार्केट, जब्बार वाली डीपी और बेकरी वाली डीपी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 15 अक्टूबर: एक्सप्रेस फीडर 11 केवी एक्सप्रेस फीडर का मेंटेनेंस सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इससे नीलकमल प्रोसेस, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, महिंद्रा साइजिंग और हनुमान उद्योग सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। जरूरत के मुताबिक बदल सकता है समय बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रोहित भारती ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।

