बुरहानपुर में कल (सोमवार) सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह फैसला 11 के.व्ही. कालाबाग फीडर पर जरूरी मेंटेनेंस काम के चलते लिया गया है। इस वजह से तिब्बिया कॉलेज, कमल प्रोसेस, गीता प्रोसेस, कालाबाग और सेंट टेरेसा स्कूल समेत आसपास के इलाकों में 5 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि काम की जरूरत के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।

