जयपुर में कबाड़ गोदाम में लगी आग:3 घंटे तक लपटें उठती रहीं, 2 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर में कबाड़ गोदाम में लगी आग:3 घंटे तक लपटें उठती रहीं, 2 दमकलों ने पाया काबू

जयपुर में कबाड़ के एक गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की लपटों पर काबू पाने में करीब 3 घंटे का समय लगा। भीषण आग में गोदाम में रखा कबाड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना माना जा रहा है। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर के पेंटर कॉलोनी में स्थित कबाड़ गोदाम में आग लगी थी। देर रात करीब 12 बजे बंद कबाड़ गोदाम से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंए के साथ आग की लपटे उठने लगी। कबाड़ गोदाम से आग की भीषण लपटों उठने का पता चलने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना पर पहुंची शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बनीपार्क फायर स्टेशन से दमकल मंगवाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से कबाड़ गोदाम पूरी तरह खाक हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *