बुखार को न करें नजरअंदाज : सीएस

बुखार को न करें नजरअंदाज : सीएस

किशनगंज| मौसम में बदलाव के बीच लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम की ठंडक और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना या बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेना नुकसानदेह हो सकता है। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी और संक्रमित भोजन के सेवन से टाइफाइड सहित कई संक्रमणों का खतरा रहता है। लगातार बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, पेट दर्द और भूख कम लगने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छ पानी पिएं। पानी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर उसे उबालकर ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करें। ताजा और अच्छी तरह पका भोजन खाएं तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करें। किशनगंज| मौसम में बदलाव के बीच लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम की ठंडक और दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना या बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेना नुकसानदेह हो सकता है। सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी और संक्रमित भोजन के सेवन से टाइफाइड सहित कई संक्रमणों का खतरा रहता है। लगातार बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, पेट दर्द और भूख कम लगने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचना चाहिए। संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छ पानी पिएं। पानी की गुणवत्ता संदिग्ध होने पर उसे उबालकर ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करें। ताजा और अच्छी तरह पका भोजन खाएं तथा खुले में रखे खाद्य पदार्थों से परहेज करें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *