बंगाल से धराए गृहभेदन के दो आरोपित गिरफ्तार

बंगाल से धराए गृहभेदन के दो आरोपित गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| किशनगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के घर से चोरी गए आभूषणों के साथ घटना में इस्तेमाल पेचकस, टॉर्च और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।मामले की जानकारी एसडीपीओ -1 खुशरू सिराज ने दी। पुलिस के अनुसार, बहादुरगंज के सुभाष नगर निवासी संतोष प्रधान 13 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 14 अक्टूबर को लौटने पर मुख्य गेट और कमरे में रखी तिजोरी का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा था तथा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। इस संबंध में बहादुरगंज थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल के निरीक्षण और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम ने नक्सलबाड़ी पुलिस के सहयोग से मोहल्ला तोताराम निवासी मो. माजिद (42) और मो. नाजीर (37) को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर सोने जैसे छह आभूषण, चांदी जैसे कई आभूषण व अन्य सामान बरामद किए गए। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर किशनगंज लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, माजिद के विरुद्ध नक्सलबाड़ी थाने में चोरी के तीन और नाजीर के विरुद्ध एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य गृहभेदन की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। भास्कर न्यूज| किशनगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के घर से चोरी गए आभूषणों के साथ घटना में इस्तेमाल पेचकस, टॉर्च और मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।मामले की जानकारी एसडीपीओ -1 खुशरू सिराज ने दी। पुलिस के अनुसार, बहादुरगंज के सुभाष नगर निवासी संतोष प्रधान 13 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 14 अक्टूबर को लौटने पर मुख्य गेट और कमरे में रखी तिजोरी का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा था तथा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। इस संबंध में बहादुरगंज थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल के निरीक्षण और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम ने नक्सलबाड़ी पुलिस के सहयोग से मोहल्ला तोताराम निवासी मो. माजिद (42) और मो. नाजीर (37) को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर सोने जैसे छह आभूषण, चांदी जैसे कई आभूषण व अन्य सामान बरामद किए गए। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर किशनगंज लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, माजिद के विरुद्ध नक्सलबाड़ी थाने में चोरी के तीन और नाजीर के विरुद्ध एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य गृहभेदन की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *