बीकानेर के नयाशहर-मुक्ताप्रसाद नगर थाना एरिया में तीन चोरियां:सोने चांदी के जेवरात के साथ करीब चार लाख रुपए नगद गए

बीकानेर के नयाशहर-मुक्ताप्रसाद नगर थाना एरिया में तीन चोरियां:सोने चांदी के जेवरात के साथ करीब चार लाख रुपए नगद गए

बीकानेर में चोरों का आतंक: तीन मकानों में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी पार सरपंच प्रत्याशी मुन्नी देवी के पति कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सेन के मकान को भी बनाया निशाना; बंगला नगर और नत्थूसर बास में भी चोरी की वारदातें बीकानेर शहर में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मकानों को निशाना बनाकर चोर सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपए की नकदी चुरा ले गए। एक वारदात में चोरों ने कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन के कृष्णा विहार स्थित मकान में सेंधमारी की। उस समय उनका परिवार पंचायती राज चुनाव में व्यस्त था। वहीं बंगला नगर और नत्थूसर बास में भी मकानों से जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले सामने आए हैं। चुनाव प्रचार में व्यस्त था परिवार, पीछे से मकान में चोरी मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। उनकी पत्नी मुन्नी देवी नाईयों की बस्ती ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार और अन्य गतिविधियों के चलते परिवार घर से बाहर था। इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे की ओर से मकान में दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। वारदात दिनदहाड़े होने की जानकारी सामने आई है। बंगला नगर में जेवरात के साथ 2.27 लाख रुपए चोरी मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के बंगला नगर में पूनरासर मंदिर के पास भी चोरी की वारदात हुई। गणेश प्रजापत ने इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 लाख 27 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है। परिचित के निधन पर गए, पीछे से घर साफ नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास निवासी उमेश कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि वे अपने एक परिचित के निधन पर गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से उनके घर में चोरी हो गई। चोर 55 ग्राम सोने के आभूषण, जिनमें जड़ाऊ हार, कानों के आभूषण, रखड़ी, तारा सेट और नाक की लौंग शामिल हैं, ले गए। इसके अलावा करीब सवा किलो चांदी के सामान और डेढ़ लाख रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए। तीनों वारदातों में मकान खाली होने का फायदा उठाकर चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस में दर्ज शिकायतों के आधार पर मामलों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *