बीएचयू के नए छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की सीख:मिर्जापुर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू, अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद उठाएं

बीएचयू के नए छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की सीख:मिर्जापुर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू, अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद उठाएं

मिर्जापुर के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को बीएचयू के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर बनने, सोच-समझकर निर्णय लेने और पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाले तत्वों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर की सुरक्षित सीमाओं से निकलकर अब विद्यार्थियों को अपने निर्णयों की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी और भविष्य की दिशा भी खुद तय करनी होगी। छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने की अपील प्रो. संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने फैसले खुद लें और अपनी पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ें। 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम 7 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को बीएचयू की शैक्षणिक व्यवस्था, परिसर की सुविधाओं और छात्र जीवन से परिचित कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण और कुलगीत की प्रस्तुति से हुई। आरजीएससी के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. बीएमएन कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने परिसर के इतिहास, शैक्षणिक संसाधनों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही पढ़ाई के साथ परिसर की गतिविधियों में भाग लेने और दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की अपील की। छात्र कल्याण सेवाओं की दी जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. रंजन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य एवं परामर्श, छात्रवृत्ति, छात्रावास, खेलकूद, करियर सहायता, शिकायत निवारण, एंटी रैगिंग और छात्र सुरक्षा समेत विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र कल्याण सेवाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका कौर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्र सलाहकार डॉ. कुलदीप बौद्ध ने दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई संकाय सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *