बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर आज सभी पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन और घूमने के लिए घरों से निकलेंगे। ऐसे में दिन के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है। कई जिलों में सुबह के वक्त हल्के कुहासे भी दिखेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं दिख रही है। दिन में धूप निकलने से तापमान में गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है। दिन में धूप, सुबह-रात में हल्की ठंडक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप तेज रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा। सुबह और देर शाम पूजा पंडालों में जाने वालों को अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है। क्यों बना रहेगा सामान्य मौसम बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई 14 अक्टूबर को हो चुकी है। मानसून की वापसी के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां सामान्य तौर पर कम होने लगती हैं। आसमान साफ रहने पर दिन में धूप सीधे जमीन को गर्म करती है, जिससे अधिकतम तापमान ऊंचा बना रह सकता है। वहीं, रात में जमीन की गर्मी तेजी से बाहर निकलने के कारण तापमान में गिरावट आती है और हल्की ठंडक महसूस होती है।।मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी आज सप्तमी के दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का अनुमान है। अक्टूबर में अब तक 45% कम बारिश बिहार में अक्टूबर महीने के दौरान बारिश की कमी भी दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस महीने अब तक सामान्य रूप से 45.5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले केवल 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस तरह सामान्य से करीब 45% कम बारिश हुई है। बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दुर्गा पूजा की सप्तमी पर आज सभी पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन और घूमने के लिए घरों से निकलेंगे। ऐसे में दिन के समय तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है। कई जिलों में सुबह के वक्त हल्के कुहासे भी दिखेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं दिख रही है। दिन में धूप निकलने से तापमान में गर्माहट बनी रहेगी, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है। दिन में धूप, सुबह-रात में हल्की ठंडक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप तेज रहने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा। सुबह और देर शाम पूजा पंडालों में जाने वालों को अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है। क्यों बना रहेगा सामान्य मौसम बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई 14 अक्टूबर को हो चुकी है। मानसून की वापसी के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां सामान्य तौर पर कम होने लगती हैं। आसमान साफ रहने पर दिन में धूप सीधे जमीन को गर्म करती है, जिससे अधिकतम तापमान ऊंचा बना रह सकता है। वहीं, रात में जमीन की गर्मी तेजी से बाहर निकलने के कारण तापमान में गिरावट आती है और हल्की ठंडक महसूस होती है।।मौसम में इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी आज सप्तमी के दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहने का अनुमान है। अक्टूबर में अब तक 45% कम बारिश बिहार में अक्टूबर महीने के दौरान बारिश की कमी भी दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस महीने अब तक सामान्य रूप से 45.5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले केवल 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस तरह सामान्य से करीब 45% कम बारिश हुई है।

