बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर; छात्रों की हेल्प के लिए ईमेल आईडी, नंबर जारी

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर; छात्रों की हेल्प के लिए ईमेल आईडी, नंबर जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) में शामिल होने के लिए ऑनलाइन सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क केवल 22 सितंबर तक ही स्वीकार किया जाएगा। शुल्क भुगतान और फॉर्म भरने के बीच यह दो दिनों का अंतर इसलिए रखा गया है ताकि शिक्षण संस्थान के प्रधान शुल्क जमा कर चुके विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन समय रहते पोर्टल पर पूरा कर सकें। इन छात्रों को पेश करना होगा आवासीय प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मान्यता प्राप्त प्लस-टू विद्यालयों और कॉलेजों में 11वीं में पढ़ने वाले रेग्यूलर क्लास के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ इंडिपेंडेंट क्लास के स्टूडेंट्स के लिए खोली गई है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में आवेदन के पात्र हैं, जबकि इंडिपेंडेंट्स क्लास के स्टूडेंट्स को केवल कला और वाणिज्य संकाय में ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इंडिपेंडेंट कैटेगरी से विज्ञान संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शामिल होने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अतिरिक्त, इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए अपने गृह जिले के सक्षम पदाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वे 10वीं उत्तीर्ण करने के अधिकतम तीन वर्ष के भीतर ही इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, हालांकि छात्राओं को इस समयावधि में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। 10वीं पास रेग्यूलर कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 515 रुपए फीस बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने वाले रेग्यूलर कैटेगरी और कॉमर्शियल सिलेबस के स्टूडेंट्स को कुल 515 रुपए, जबकि इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों को 915 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास नियमित छात्रों के लिए यह शुल्क 715 रुपये और स्वतंत्र कोटि के लिए 1115 रुपये तय किया गया है। अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने संस्थान में मूल प्रवजन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फॉर्म को दो खंडों में विभाजित किया गया है। खंड ‘ए’ ओएफएसएस प्रणाली से नामांकन के आधार पर पहले से भरा होगा, जिसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा, जबकि खंड ‘बी’ में विद्यार्थियों को अपनी शेष जानकारियां स्वयं दर्ज करनी होंगी। बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की ब्योरे की सत्यता जांचने के लिए प्री-फिल्ड घोषणा पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी, अभिभावक और प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद इसे पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि रद्द या निलंबित मान्यता वाले स्कूलों के छात्रों का सूचीकरण कतई नहीं होगा और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गई है। फार्म भरने में तकनीकी अड़चन आने पर बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 (सत्र 2026-28) में शामिल होने के लिए ऑनलाइन सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन सूचीकरण आवेदन भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क केवल 22 सितंबर तक ही स्वीकार किया जाएगा। शुल्क भुगतान और फॉर्म भरने के बीच यह दो दिनों का अंतर इसलिए रखा गया है ताकि शिक्षण संस्थान के प्रधान शुल्क जमा कर चुके विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन समय रहते पोर्टल पर पूरा कर सकें। इन छात्रों को पेश करना होगा आवासीय प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मान्यता प्राप्त प्लस-टू विद्यालयों और कॉलेजों में 11वीं में पढ़ने वाले रेग्यूलर क्लास के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ इंडिपेंडेंट क्लास के स्टूडेंट्स के लिए खोली गई है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकायों में आवेदन के पात्र हैं, जबकि इंडिपेंडेंट्स क्लास के स्टूडेंट्स को केवल कला और वाणिज्य संकाय में ही परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इंडिपेंडेंट कैटेगरी से विज्ञान संकाय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शामिल होने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अतिरिक्त, इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए अपने गृह जिले के सक्षम पदाधिकारी से निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। वे 10वीं उत्तीर्ण करने के अधिकतम तीन वर्ष के भीतर ही इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, हालांकि छात्राओं को इस समयावधि में एक वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। 10वीं पास रेग्यूलर कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 515 रुपए फीस बिहार बोर्ड से 10वीं पास करने वाले रेग्यूलर कैटेगरी और कॉमर्शियल सिलेबस के स्टूडेंट्स को कुल 515 रुपए, जबकि इंडिपेंडेंट कैटेगरी के विद्यार्थियों को 915 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास नियमित छात्रों के लिए यह शुल्क 715 रुपये और स्वतंत्र कोटि के लिए 1115 रुपये तय किया गया है। अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों को अपने संस्थान में मूल प्रवजन प्रमाण पत्र जमा कराना अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फॉर्म को दो खंडों में विभाजित किया गया है। खंड ‘ए’ ओएफएसएस प्रणाली से नामांकन के आधार पर पहले से भरा होगा, जिसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा, जबकि खंड ‘बी’ में विद्यार्थियों को अपनी शेष जानकारियां स्वयं दर्ज करनी होंगी। बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की ब्योरे की सत्यता जांचने के लिए प्री-फिल्ड घोषणा पत्र डाउनलोड कर विद्यार्थी, अभिभावक और प्राचार्य के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद इसे पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि रद्द या निलंबित मान्यता वाले स्कूलों के छात्रों का सूचीकरण कतई नहीं होगा और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी गई है। फार्म भरने में तकनीकी अड़चन आने पर बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039, 7488807882 और ईमेल आईडी जारी की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *