बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, तेजप्रताप ने एक्ट्रेस स्वरा के पैर छुए, ऑटो पर पलटा ट्रक…3 की मौत

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, तेजप्रताप ने एक्ट्रेस स्वरा के पैर छुए, ऑटो पर पलटा ट्रक…3 की मौत

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। मोतिहारी में तीन डीएसपी के नेतृत्व में भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान कैश, हथियार और करोड़ों के जमीन के कागजात मिले है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटना में SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। करीब 11 बजे छात्र लोकभवन मार्च के लिए गांधी मैदान से निकले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इन छात्रों को जिस वैन से लेकर जाना था, एक स्टूडेंट उस गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया। इसके बाद दूसरी बस बुलाई गई। पुलिस छात्राओं को खींचकर ले गई। डाकबंगला चौराहे पर लगी एक बैरिकेडिंग भी छात्र लेकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 2. जमीन माफिया के घर रेड, 27 लाख कैश मिले मोतिहारी में जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। जिसमें भारी मात्रा में कैश, हथियार, करोड़ों के जमीन के कागजात और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का है। जहां राकेश शर्मा का आवास है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘मेरे पास बाहुबल नहीं, कार्यकर्ता-नैतिक बल है’ बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी है। खास कर जदयू विधायक अनंत सिंह की बगावत के बाद पटना स्नातक सीट से पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए बड़े नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल ली है। आज नवादा के बाद नालंदा में एनडीए की जनसभा हुई। नालांदा में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की। नालंदा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारे पिता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की नींव रखी और राजनीति को पद या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। पूरी खबर पढ़ें 4. मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल में धकेला नालंदा में मजदूरी मांगने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं आरोपी ने मौत से पहले ही ‎मजदूर की जान की कीमत लगाई। पंचायत के ‎मुखिया ने पंचायती कर अपने‎लेटर पैड पर सुलहनामा तैयार ‎किया। इसमें मृतक के भाई से ‎लिखवाया गया कि इलाज का‎ खर्च 2.65 लाख रुपए दिया जा‎ रहा है। इलाज के दौरान मौत‎ होने पर इसकी जवाबदेही दिलीप ‎कुमार की नहीं होगी।‎ दरअसर, जिले के दरुआरा बेलदारी गांव में मजदूरी मांगने पर कामो चौहान (30) को 4 अक्टूबर को आरोपी ने खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. नीट छात्रा मौत केस में 6 नवंबर को सुनवाई
नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच में लापरवाही को लेकर सीबीआई के केस आईओ और पटना पुलिस की जांच अधिकारी व एसआईटी प्रमुख सचिवालय एसडीपीओ डॉ. अनु कुमारी को जमकर फटकार लगाई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी। पटना हाईकोर्ट के वकील राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, सीबीआई ने जल्दबाजी में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। कोर्ट ने जांच के कई बिंदुओं पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें 6. तेजप्रताप ने स्वरा के पैर छुए, दिखे भावुक तेजप्रताप बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं, दरअसल उन्होंने एक रियलिटी शो में शिरकत की, जिससे अब उन्होंने विदाई ले ली है। शो छोड़ने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की और उन्हें अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पैर छुए और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। तेज प्रताप ने कहा कि स्वरा मेरे लिए बड़ी बहन जैसी है। तेज प्रताप ने स्वरा के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि शो में पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. ऑटो पर पलटा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की मौत
पटना के जानीपुर में मंगलपुर की सुबह मंगूपुर-नौबतपुर रोड पर सड़क हादसा हो गया। बालू लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। जिसके बाद ऑटो नहर में गिर गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर और एक 15 साल की नाबालिग की मौत हो गई है। पुलिस ने जेसीबी से ऑटो को नहर से निकाला। मृतकों में ऑटो चालक विजय सिंह (70) और स्वाति कुमारी (15) शामिल है। विजय सिंह के दामाद अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वे स्वाति के साथ पटना आ रहे थे। स्वाति की मां खुशबू कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. आज शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज मंगलवार को आश्विन शुक्ल तृतीया में विशाखा नक्षत्र के साथ प्रीति योग, सिद्ध योग और रवियोग के सुयोग में देवी के तीसरे स्वरूप में माता चंद्रघंटा की पूजा होगी। पटना सिटी के बड़ी पटन देवी मंदिर में सुबह ही पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर से करीब 1 किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लगी है। श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में अक्षत, फूल, माला, नारियल, प्रसाद, चुनरी, अरहुल का फूल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शीतला मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोर को लटकाया भागलपुर के शिवनारायणपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती रही और वह खिड़की के सहारे दूर तक घिसटता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी बुधवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। मोतिहारी में तीन डीएसपी के नेतृत्व में भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान कैश, हथियार और करोड़ों के जमीन के कागजात मिले है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पटना में SIR के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन SIR और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर मंगलवार को पटना में छात्रों ने 3 घंटे तक प्रदर्शन किया। करीब 11 बजे छात्र लोकभवन मार्च के लिए गांधी मैदान से निकले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इन छात्रों को जिस वैन से लेकर जाना था, एक स्टूडेंट उस गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया। इसके बाद दूसरी बस बुलाई गई। पुलिस छात्राओं को खींचकर ले गई। डाकबंगला चौराहे पर लगी एक बैरिकेडिंग भी छात्र लेकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 2. जमीन माफिया के घर रेड, 27 लाख कैश मिले मोतिहारी में जमीन माफिया के खिलाफ पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई की। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी हुई। जिसमें भारी मात्रा में कैश, हथियार, करोड़ों के जमीन के कागजात और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामला छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का है। जहां राकेश शर्मा का आवास है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘मेरे पास बाहुबल नहीं, कार्यकर्ता-नैतिक बल है’ बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूरी ताकत झोंक दी है। खास कर जदयू विधायक अनंत सिंह की बगावत के बाद पटना स्नातक सीट से पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए बड़े नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल ली है। आज नवादा के बाद नालंदा में एनडीए की जनसभा हुई। नालांदा में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग की। नालंदा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारे पिता नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की नींव रखी और राजनीति को पद या प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। पूरी खबर पढ़ें 4. मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते तेल में धकेला नालंदा में मजदूरी मांगने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। इतना ही नहीं आरोपी ने मौत से पहले ही ‎मजदूर की जान की कीमत लगाई। पंचायत के ‎मुखिया ने पंचायती कर अपने‎लेटर पैड पर सुलहनामा तैयार ‎किया। इसमें मृतक के भाई से ‎लिखवाया गया कि इलाज का‎ खर्च 2.65 लाख रुपए दिया जा‎ रहा है। इलाज के दौरान मौत‎ होने पर इसकी जवाबदेही दिलीप ‎कुमार की नहीं होगी।‎ दरअसर, जिले के दरुआरा बेलदारी गांव में मजदूरी मांगने पर कामो चौहान (30) को 4 अक्टूबर को आरोपी ने खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. नीट छात्रा मौत केस में 6 नवंबर को सुनवाई
नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर मंगलवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जांच में लापरवाही को लेकर सीबीआई के केस आईओ और पटना पुलिस की जांच अधिकारी व एसआईटी प्रमुख सचिवालय एसडीपीओ डॉ. अनु कुमारी को जमकर फटकार लगाई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी। पटना हाईकोर्ट के वकील राजेश कुमार शर्मा के अनुसार, सीबीआई ने जल्दबाजी में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। कोर्ट ने जांच के कई बिंदुओं पर नाराजगी जताई। पूरी खबर पढ़ें 6. तेजप्रताप ने स्वरा के पैर छुए, दिखे भावुक तेजप्रताप बीते कुछ दिनों से चर्चा में हैं, दरअसल उन्होंने एक रियलिटी शो में शिरकत की, जिससे अब उन्होंने विदाई ले ली है। शो छोड़ने से पहले उन्होंने सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की और उन्हें अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पैर छुए और उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। तेज प्रताप ने कहा कि स्वरा मेरे लिए बड़ी बहन जैसी है। तेज प्रताप ने स्वरा के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि शो में पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. ऑटो पर पलटा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की मौत
पटना के जानीपुर में मंगलपुर की सुबह मंगूपुर-नौबतपुर रोड पर सड़क हादसा हो गया। बालू लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया। जिसके बाद ऑटो नहर में गिर गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर और एक 15 साल की नाबालिग की मौत हो गई है। पुलिस ने जेसीबी से ऑटो को नहर से निकाला। मृतकों में ऑटो चालक विजय सिंह (70) और स्वाति कुमारी (15) शामिल है। विजय सिंह के दामाद अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वे स्वाति के साथ पटना आ रहे थे। स्वाति की मां खुशबू कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने जा रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. आज शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज मंगलवार को आश्विन शुक्ल तृतीया में विशाखा नक्षत्र के साथ प्रीति योग, सिद्ध योग और रवियोग के सुयोग में देवी के तीसरे स्वरूप में माता चंद्रघंटा की पूजा होगी। पटना सिटी के बड़ी पटन देवी मंदिर में सुबह ही पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर से करीब 1 किलोमीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लगी है। श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में अक्षत, फूल, माला, नारियल, प्रसाद, चुनरी, अरहुल का फूल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शीतला मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. चलती ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोर को लटकाया भागलपुर के शिवनारायणपुर स्टेशन पर चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की से पकड़ लिया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ती रही और वह खिड़की के सहारे दूर तक घिसटता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में कल मौसम रहेगा सामान्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी बुधवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी अधिक महसूस होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *