नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मधेपुरा से है। यहां शनिवार को एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और हंसुआ से गला काटकर भागने लगा। वहीं आरा में शनिवार की सुबह बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, भारी फोर्स तैनात दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पटना में अलर्ट है। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। जेपी गोलंबर पर CRPF और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, हमलावर भी मारा गया मधेपुरा में शनिवार को एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और हंसुआ से गला काटकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने दौड़कर संदिग्ध शख्स को पकड़ा और जमकर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान आरोपी की भी मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. पता नहीं तिलचट्टे किस बच्चे को हथियार बना लें- शिक्षा मंत्री दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सरकार सख्त है। करीब 38 हजार जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। सख्त पहरे पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है।’ पूरी खबर पढ़ें 4. PhD छात्रा ने सुपरवाइजर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बायोइंफॉर्मेटिक्स विभाग की पीएचडी रिसर्च की एक छात्रा ने अपने सुपरवाइजर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर गुरुवार रात से यूनिवर्सिटी परिसर में धरने पर बैठी हैं। उसके समर्थन में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. दुकानदार की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली आरा में शनिवार की सुबह बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हार्डवेयर दुकानदार अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने नजदीक से सिर में गोली मारी गई है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘एक जीरा, दो अजवाइन, मुख्यमंत्री दो इस्तीफा’ बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखने और विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने आज लोकभवन मार्च निकाला। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तहत यह मार्च निकालने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी शिक्षकों को डिटेन कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. 5 बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप पटना के पांच बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई की सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता में कई कमियां मिलीं। द पनाश होटल में करीब 10 किलो मटन-चिकन और 6 पैकेट ब्रेड नष्ट कराए गए। वहीं, दूसरे होटलों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे भी नष्ट कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. मोदी पहले ऐसे PM, जिन्हें Gen-Z की चिंता: CM पटना के बापू सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार ज्ञान और अर्थव्यवस्था की भूमि रही है। हम दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्वर्णिम काल देने वाला राज्य रहे। पूरी खबर पढ़ें 9. जमीन कब्जाने के आरोप में CO और RO गिरफ्तार मुजफ्फरपुर जिले में मुशहरी के निलंबित अंचल अधिकारी (सीओ) महेंद्र शुक्ला और राजस्व अधिकारी (आरओ) करुण कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भू-माफिया से मिलीभगत कर फर्जी केवाला के आधार पर जमीन की दाखिल-खारिज कराने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 10. अधिकांश जिलों में कल मौसम साफ रहेगा पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया समेत अधिकांश जिलों में कल यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन में हल्की धूप रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर मधेपुरा से है। यहां शनिवार को एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और हंसुआ से गला काटकर भागने लगा। वहीं आरा में शनिवार की सुबह बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, भारी फोर्स तैनात दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पटना में अलर्ट है। संभावित मार्च और प्रदर्शन को लेकर पटना में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है। जेपी गोलंबर पर CRPF और बिहार पुलिस के जवान तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या, हमलावर भी मारा गया मधेपुरा में शनिवार को एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा और हंसुआ से गला काटकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने दौड़कर संदिग्ध शख्स को पकड़ा और जमकर उसकी पिटाई की। पिटाई के दौरान आरोपी की भी मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. पता नहीं तिलचट्टे किस बच्चे को हथियार बना लें- शिक्षा मंत्री दिल्ली के जंतर-मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सरकार सख्त है। करीब 38 हजार जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें BSF जवान भी शामिल हैं। सख्त पहरे पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘पता नहीं तिलचट्टे हमारे देश के किस बच्चे को हथियार बना लें, इसीलिए सरकार हमारी अलर्ट मोड में है।’ पूरी खबर पढ़ें 4. PhD छात्रा ने सुपरवाइजर पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बायोइंफॉर्मेटिक्स विभाग की पीएचडी रिसर्च की एक छात्रा ने अपने सुपरवाइजर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर गुरुवार रात से यूनिवर्सिटी परिसर में धरने पर बैठी हैं। उसके समर्थन में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. दुकानदार की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली आरा में शनिवार की सुबह बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हार्डवेयर दुकानदार अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने नजदीक से सिर में गोली मारी गई है। पूरी खबर पढ़ें 6. ‘एक जीरा, दो अजवाइन, मुख्यमंत्री दो इस्तीफा’ बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता बनाए रखने और विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के विरोध में शिक्षक और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने आज लोकभवन मार्च निकाला। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तहत यह मार्च निकालने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सभी शिक्षकों को डिटेन कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 7. 5 बड़े होटलों में खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप पटना के पांच बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई की सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता में कई कमियां मिलीं। द पनाश होटल में करीब 10 किलो मटन-चिकन और 6 पैकेट ब्रेड नष्ट कराए गए। वहीं, दूसरे होटलों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे भी नष्ट कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 8. मोदी पहले ऐसे PM, जिन्हें Gen-Z की चिंता: CM पटना के बापू सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला और राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार ज्ञान और अर्थव्यवस्था की भूमि रही है। हम दुनिया की अर्थव्यवस्था में स्वर्णिम काल देने वाला राज्य रहे। पूरी खबर पढ़ें 9. जमीन कब्जाने के आरोप में CO और RO गिरफ्तार मुजफ्फरपुर जिले में मुशहरी के निलंबित अंचल अधिकारी (सीओ) महेंद्र शुक्ला और राजस्व अधिकारी (आरओ) करुण कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भू-माफिया से मिलीभगत कर फर्जी केवाला के आधार पर जमीन की दाखिल-खारिज कराने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 10. अधिकांश जिलों में कल मौसम साफ रहेगा पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और गया समेत अधिकांश जिलों में कल यानी रविवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन में हल्की धूप रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं।

