बांका-टहलने निकली 9 साल की बच्ची की अचानक मौत:सहेलियों के साथ टहलते समय हुई बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बांका-टहलने निकली 9 साल की बच्ची की अचानक मौत:सहेलियों के साथ टहलते समय हुई बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के श्रीनगर पचरूखी गांव में शनिवार को सड़क पर टहलने निकली नौ वर्षीय बच्ची की अचानक मौत हो गई। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। साथ में मौजूद बच्चियों की सूचना पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है। घर से कुछ दूर अचानक बेहोश होकर गिरी बच्ची मृत बच्ची की पहचान श्रीनगर पचरूखी गांव निवासी चंदन कुमार शाह की पुत्री अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभिलाषा प्रतिदिन गांव की अपनी सहेलियों के साथ सड़क पर टहलने जाती थी। शनिवार को भी वह घर से निकली थी। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक बेहोश होकर गिर गई। सहेलियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरी कक्षा में पढ़ती थी अभिलाषा बच्ची के पिता चंदन कुमार शाह ने बताया कि अभिलाषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और गांव के विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। वह चंचल स्वभाव की थी और पढ़ाई में भी तेज थी। पिता कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार में मचा कोहराम अभिलाषा की अचानक मौत से माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां नीतू देवी, बहनों अमीषा कुमारी और माही रानी तथा छोटे भाई आयुष कुमार का दुख से बुरा हाल है। दादा अरविंद शाह और दादी अनीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। बच्ची की अचानक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के श्रीनगर पचरूखी गांव में शनिवार को सड़क पर टहलने निकली नौ वर्षीय बच्ची की अचानक मौत हो गई। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। साथ में मौजूद बच्चियों की सूचना पर परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है। घर से कुछ दूर अचानक बेहोश होकर गिरी बच्ची मृत बच्ची की पहचान श्रीनगर पचरूखी गांव निवासी चंदन कुमार शाह की पुत्री अभिलाषा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अभिलाषा प्रतिदिन गांव की अपनी सहेलियों के साथ सड़क पर टहलने जाती थी। शनिवार को भी वह घर से निकली थी। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक बेहोश होकर गिर गई। सहेलियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तीसरी कक्षा में पढ़ती थी अभिलाषा बच्ची के पिता चंदन कुमार शाह ने बताया कि अभिलाषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और गांव के विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। वह चंचल स्वभाव की थी और पढ़ाई में भी तेज थी। पिता कारपेंटर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार में मचा कोहराम अभिलाषा की अचानक मौत से माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां नीतू देवी, बहनों अमीषा कुमारी और माही रानी तथा छोटे भाई आयुष कुमार का दुख से बुरा हाल है। दादा अरविंद शाह और दादी अनीता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। बच्ची की अचानक मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *