नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जमुई से है। यहां 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में चल रहे ईंट-भट्ठे, प्राइवेट स्कूल, व्यावसायिक गतिविधियों और मोबाइल टावरों से पंचायतों को टैक्स जरूर लेना चाहिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- छात्रा से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट छुआ, गोद में उठाया बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- ईंटभट्ठे, प्राइवेट स्कूल पर टैक्स लगाएगी सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में चल रहे ईंट-भट्ठे, प्राइवेट स्कूल, व्यावसायिक गतिविधियों और मोबाइल टावरों से पंचायतों को टैक्स जरूर लेना चाहिए। इस राजस्व से गांवों में कचरा प्रबंधन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 03- कमरे में मिला NEET छात्रा का शव, सुसाइड की आशंका गोपालगंज में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश उसके कमरे में मिली है। वो किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। लाश बेड पर पड़ी थी और फर्श पर खून बिखरा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की पीरियड्स में थी, फर्श पर बिखरा खून उसी का है। उसके कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिस पर लिखा है कि किसी पर भरोसा मत करना। पूरी खबर पढ़ें 04- ऑर्केस्ट्रा डांसर के भाई ने किया बॉयफ्रेंड का मर्डर बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी। पुलिस ने ये खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें 05- पति ने दूसरी पत्नी का किया मर्डर, अफेयर का शक बांका में एक पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सड़क से गुजर रहे लोग महिला को बचाने पहुंचे, तब तक वो दम तोड़ चुकी थी। मृत महिला की पहचान 30 साल की रिंकू देवी जबकि आरोपी पति की पहचान 50 साल के प्रमोद दास के रूप में हुई। प्रमोद ने रिंकू से दूसरी शादी की थी। पूरी खबर पढ़ें 06- अगवा कर छात्रा से गैंगरेप, परिजन बोले- दरिंदों को फांसी हो पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 सितंबर को लापता हुई 10वीं की नाबालिग छात्रा 19 सितंबर की सुबह लखनऊ से पहले आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास घायल हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार पर छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 07- बाढ़ के पानी में नहाते वक्त डूबने से 6 बच्चों की मौत भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। कर्मा-धर्मा पूजा की तैयारियों के बीच छह बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। सभी बच्चों की मौत हो गई। जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 के विष्णु टोला से लगे तरैटा नारायणपुर दियारा की है। पूरी खबर पढ़ें 08- NEET के बाद BPSSC परीक्षा की 30 लाख में डील नीट यूजी धांधली मामले का मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट केवल नेशनल लेवल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा तक सीमित नहीं था। उसका गिरोह बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSCC की बहाली परीक्षाओं में भी सक्रिय था। इसका खुलासा नीट यूजी धांधली मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद हुआ। पूरी खबर पढ़ें 09- पत्नी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक युवक अपनी पत्नी को साथ रखने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़े युवक की पहचान राजवाड़ा गांव के वार्ड-7 निवासी रिक्की कुमार (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 और मुसहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 10- 22 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट बिहार के 22 जिलों में कल यानी मंगलवार को हल्की और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं अन्य जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जमुई से है। यहां 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में चल रहे ईंट-भट्ठे, प्राइवेट स्कूल, व्यावसायिक गतिविधियों और मोबाइल टावरों से पंचायतों को टैक्स जरूर लेना चाहिए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 01- छात्रा से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट छुआ, गोद में उठाया बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- ईंटभट्ठे, प्राइवेट स्कूल पर टैक्स लगाएगी सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि गरीबों पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा, लेकिन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांवों में चल रहे ईंट-भट्ठे, प्राइवेट स्कूल, व्यावसायिक गतिविधियों और मोबाइल टावरों से पंचायतों को टैक्स जरूर लेना चाहिए। इस राजस्व से गांवों में कचरा प्रबंधन और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 03- कमरे में मिला NEET छात्रा का शव, सुसाइड की आशंका गोपालगंज में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश उसके कमरे में मिली है। वो किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। लाश बेड पर पड़ी थी और फर्श पर खून बिखरा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की पीरियड्स में थी, फर्श पर बिखरा खून उसी का है। उसके कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिस पर लिखा है कि किसी पर भरोसा मत करना। पूरी खबर पढ़ें 04- ऑर्केस्ट्रा डांसर के भाई ने किया बॉयफ्रेंड का मर्डर बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी। पुलिस ने ये खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें 05- पति ने दूसरी पत्नी का किया मर्डर, अफेयर का शक बांका में एक पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। सड़क से गुजर रहे लोग महिला को बचाने पहुंचे, तब तक वो दम तोड़ चुकी थी। मृत महिला की पहचान 30 साल की रिंकू देवी जबकि आरोपी पति की पहचान 50 साल के प्रमोद दास के रूप में हुई। प्रमोद ने रिंकू से दूसरी शादी की थी। पूरी खबर पढ़ें 06- अगवा कर छात्रा से गैंगरेप, परिजन बोले- दरिंदों को फांसी हो पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 सितंबर को लापता हुई 10वीं की नाबालिग छात्रा 19 सितंबर की सुबह लखनऊ से पहले आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास घायल हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार पर छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 07- बाढ़ के पानी में नहाते वक्त डूबने से 6 बच्चों की मौत भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। कर्मा-धर्मा पूजा की तैयारियों के बीच छह बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। सभी बच्चों की मौत हो गई। जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 के विष्णु टोला से लगे तरैटा नारायणपुर दियारा की है। पूरी खबर पढ़ें 08- NEET के बाद BPSSC परीक्षा की 30 लाख में डील नीट यूजी धांधली मामले का मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट केवल नेशनल लेवल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा तक सीमित नहीं था। उसका गिरोह बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSCC की बहाली परीक्षाओं में भी सक्रिय था। इसका खुलासा नीट यूजी धांधली मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद हुआ। पूरी खबर पढ़ें 09- पत्नी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक युवक अपनी पत्नी को साथ रखने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे टावर पर चढ़े युवक की पहचान राजवाड़ा गांव के वार्ड-7 निवासी रिक्की कुमार (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल 112 और मुसहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें 10- 22 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट बिहार के 22 जिलों में कल यानी मंगलवार को हल्की और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं अन्य जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

