बिहार ग्रामीण बैंक ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह का किया आयोजन:अमौर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई; नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

बिहार ग्रामीण बैंक ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह का किया आयोजन:अमौर में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई; नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

पूर्णिया के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित बैंकिंग से जोड़ने के लिए बिहार ग्रामीण बैंक अमौर शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता जागरूकता और सतर्कता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक कुसुम किशोर ने की। इस दौरान स्थानीय लोगों को बैंक की अलग-अलग सरकारी योजनाओं और सुरक्षित लेन-देन के बारे में जागरूक करने के लिए एक खास नुक्कड़ नाटक दिखाया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से आम जनता को वित्तीय साक्षरता, सतर्कता और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें आसान और मजेदार तरीके से बताईं। सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लाभ बताए गए। जीविका दीदियों को अपना स्वरोजगार शुरू करने या बढ़ाने के लिए 2 लाख रूपए तक का ऋण आसानी से उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों को 23 सितंबर को ऋण मुहैया कराने की विशेष व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल सतर्कता पर जोर शाखा प्रबंधक कुसुम ने उपस्थित लोगों को दैनिक बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। नियमित रूप से खाता चालू रखने के लिए समय-समय पर जमा-निकासी करने और अपने बैंक खाते की केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते समय सावधानी बरतने, एटीम कार्ड का सुरक्षित उपयोग करने और किसी के साथ भी पिन या ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई। बैंक से संबंधित किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के प्रति लोगों को सतर्क किया गया। वन टाइम सेटलमेंट योजना की जानकारी कार्यक्रम में बैंक के बकाया ऋणों से जूझ रहे ग्राहकों के लिए राहत की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जो ग्राहक अपने पुराने एनपीए या फंसे हुए लोन का निपटारा करना चाहते हैं। वे केवाईसी और एकमुश्त समझौता यानी वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने के लिए सीधे शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, ग्राहक और बैंककर्मी उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के जरिए दी गई इस संदेशप्रद जानकारी की ग्रामीणों ने काफी सराहना की। पूर्णिया के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुरक्षित बैंकिंग से जोड़ने के लिए बिहार ग्रामीण बैंक अमौर शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता जागरूकता और सतर्कता सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक कुसुम किशोर ने की। इस दौरान स्थानीय लोगों को बैंक की अलग-अलग सरकारी योजनाओं और सुरक्षित लेन-देन के बारे में जागरूक करने के लिए एक खास नुक्कड़ नाटक दिखाया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से आम जनता को वित्तीय साक्षरता, सतर्कता और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी जरूरी बातें आसान और मजेदार तरीके से बताईं। सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लाभ बताए गए। जीविका दीदियों को अपना स्वरोजगार शुरू करने या बढ़ाने के लिए 2 लाख रूपए तक का ऋण आसानी से उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों को 23 सितंबर को ऋण मुहैया कराने की विशेष व्यवस्था के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल सतर्कता पर जोर शाखा प्रबंधक कुसुम ने उपस्थित लोगों को दैनिक बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। नियमित रूप से खाता चालू रखने के लिए समय-समय पर जमा-निकासी करने और अपने बैंक खाते की केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की सलाह दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते समय सावधानी बरतने, एटीम कार्ड का सुरक्षित उपयोग करने और किसी के साथ भी पिन या ओटीपी साझा न करने की हिदायत दी गई। बैंक से संबंधित किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के प्रति लोगों को सतर्क किया गया। वन टाइम सेटलमेंट योजना की जानकारी कार्यक्रम में बैंक के बकाया ऋणों से जूझ रहे ग्राहकों के लिए राहत की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि जो ग्राहक अपने पुराने एनपीए या फंसे हुए लोन का निपटारा करना चाहते हैं। वे केवाईसी और एकमुश्त समझौता यानी वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाने के लिए सीधे शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, ग्राहक और बैंककर्मी उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के जरिए दी गई इस संदेशप्रद जानकारी की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *