बिहार के 25 स्टेशनों और 50 ट्रेनों में लगेगा कैमरा:चूहा-कॉकरोच दिखने पर अलार्म बजेगा, यात्रियों को स्वच्छ भोजन मिलेगा

बिहार के 25 स्टेशनों और 50 ट्रेनों में लगेगा कैमरा:चूहा-कॉकरोच दिखने पर अलार्म बजेगा, यात्रियों को स्वच्छ भोजन मिलेगा

ट्रेन में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन परोसने के लिए रेलवे एआई आधारित कैमरों से मॉनिटरिंग करेगा। इसके जरिए कैंटीन, कैटरिंग, जनआहार, फूड प्लाजा, ट्रेनों में चूहा और कॉकरोच पर निगरानी रखी जाएगी। पूर्व मध्य रेल के दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर समेत पांच रेल मंडलों में 50 मुख्य ट्रेनों की पैंट्री कार और 25 स्टेशनों की कैंटीन में मार्च 2027 तक एआई वाले कैमरे लगाए जाएंगे। यहां चूहों और कॉकरोच के दिखते ही सिस्टम तुरंत अलार्म बजाएगा। इसका अलर्ट दिल्ली रेल मुख्यालय और हाजीपुर रेलवे जोन को मिलेगा। जहां चूहा-कॉकरोच दिखेंगे, संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वेंडर या एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। एआई कैमरे से ये फायदे होंगे पटना के तीन स्टेशनों पर सर्वे हो रहा पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जंक्शन, गयाजी, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, किउल, बक्सर समेत 25 स्टेशनों पर कैमरा लगाने के लिए सर्वे चल रहा है। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, संघमित्रा, पटना-लोकमान्य तिलक, वंदे भारत समेत 50 एक्सप्रेस ट्रेनों की पैंट्री में एआई कैमरा लगेगा। किचन में गंदगी दिखने पर डिजिटल चालान भी कटेगा आईआरसीटीसी के बड़े बेस किचन में खाना पकाने से लेकर पैकिंग तक पर एआई लैस कैमरों की नजर रहेगी। किचन में कोई कर्मचारी अगर बिना शेफ कैप, मास्क या हैंड ग्लव्स के दिखेगा तो एआई सिस्टम तुरंत उसका पता लगा लेगा। रसोई में चूहा, कॉकरोच या अन्य गंदगी दिखने पर यह सिस्टम अपने आप अलर्ट जारी कर संबंधित वेंडर का डिजिटल चालान काट देगा। इस हाईटेक पहल से ट्रेनों में घटिया भोजन मिलने की शिकायतों पर लगाम लगेगी। ट्रेन में यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन परोसने के लिए रेलवे एआई आधारित कैमरों से मॉनिटरिंग करेगा। इसके जरिए कैंटीन, कैटरिंग, जनआहार, फूड प्लाजा, ट्रेनों में चूहा और कॉकरोच पर निगरानी रखी जाएगी। पूर्व मध्य रेल के दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर समेत पांच रेल मंडलों में 50 मुख्य ट्रेनों की पैंट्री कार और 25 स्टेशनों की कैंटीन में मार्च 2027 तक एआई वाले कैमरे लगाए जाएंगे। यहां चूहों और कॉकरोच के दिखते ही सिस्टम तुरंत अलार्म बजाएगा। इसका अलर्ट दिल्ली रेल मुख्यालय और हाजीपुर रेलवे जोन को मिलेगा। जहां चूहा-कॉकरोच दिखेंगे, संबंधित एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वेंडर या एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। एआई कैमरे से ये फायदे होंगे पटना के तीन स्टेशनों पर सर्वे हो रहा पटना जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जंक्शन, गयाजी, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, किउल, बक्सर समेत 25 स्टेशनों पर कैमरा लगाने के लिए सर्वे चल रहा है। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, संघमित्रा, पटना-लोकमान्य तिलक, वंदे भारत समेत 50 एक्सप्रेस ट्रेनों की पैंट्री में एआई कैमरा लगेगा। किचन में गंदगी दिखने पर डिजिटल चालान भी कटेगा आईआरसीटीसी के बड़े बेस किचन में खाना पकाने से लेकर पैकिंग तक पर एआई लैस कैमरों की नजर रहेगी। किचन में कोई कर्मचारी अगर बिना शेफ कैप, मास्क या हैंड ग्लव्स के दिखेगा तो एआई सिस्टम तुरंत उसका पता लगा लेगा। रसोई में चूहा, कॉकरोच या अन्य गंदगी दिखने पर यह सिस्टम अपने आप अलर्ट जारी कर संबंधित वेंडर का डिजिटल चालान काट देगा। इस हाईटेक पहल से ट्रेनों में घटिया भोजन मिलने की शिकायतों पर लगाम लगेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *